निगम बदलेगा कूड़ा उठान का तरीका

वाराणसी : शहर में कूड़ा उठाने का तौर-तरीका अब बदलेगा। बारह लाख आबादी को नए अंदाज में पास के डस्टबिन म

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 May 2017 01:48 AM (IST) Updated:Tue, 16 May 2017 01:48 AM (IST)
निगम बदलेगा कूड़ा उठान का तरीका
निगम बदलेगा कूड़ा उठान का तरीका

वाराणसी : शहर में कूड़ा उठाने का तौर-तरीका अब बदलेगा। बारह लाख आबादी को नए अंदाज में पास के डस्टबिन में कूड़ा रखना होगा। नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण की मंशा से 'सेग्रीगेशन एट सोर्स' प्रोजेक्ट के तहत कूड़ा उठाने की योजना तैयार की है।

पांच जून को पर्यावरण दिवस है, तब तक के लिए कूड़ा इसी प्रोजेक्ट के तहत उठाया जाएगा। अब नीले रंग के कूड़ेदान में सूखा और हरे रंग के कूड़ेदान में गीला कूड़ा जमा करने की सोच विकसित की जाएगी। इसके लिए निगम की ओर से 50 हजार जोड़ी डस्टबिन खरीद के लिए टेंडर कर दिया गया है। अब नगर निगम के कर्मचारी डोर-टू-डोर कूड़ा इसी अंदाज में उठाएंगे। गीले कूड़े को प्रोसेसर करते हुए कंपोस्ट बनाया जाएगा जबकि सूखे कूड़े का रिसाइकल किया जाएगा। पांच जून तक कूड़ा इसी तरह उठान के निर्देश जारी किए गए हैं ताकि उसके बाद अनवरत कूड़े की उठान की प्रक्रिया जारी रह सके।

chat bot
आपका साथी