बौद्ध अनुयायियों की आमद से गुलजार हुआ सारनाथ

वाराणसी : पर्यटन स्थल सारनाथ इन दिनों रोजाना सैकड़ों की संख्या में बौद्ध अनुयायियों के आने से फिर से

By Edited By: Publish:Tue, 17 Jan 2017 01:57 AM (IST) Updated:Tue, 17 Jan 2017 01:57 AM (IST)
बौद्ध अनुयायियों की आमद से गुलजार हुआ सारनाथ
बौद्ध अनुयायियों की आमद से गुलजार हुआ सारनाथ

वाराणसी : पर्यटन स्थल सारनाथ इन दिनों रोजाना सैकड़ों की संख्या में बौद्ध अनुयायियों के आने से फिर से गुलजार हो गया है। बता दें चार जनवरी से चौदह जनवरी तक बोधगया में तिब्बतियों की सबसे बड़ी पूजा 'कालचक्र' हो रही थी जिसमें तिब्बतियों के धर्म गुरु दलाईलामा का प्रवचन सुनने के बाद सैकड़ों बौद्ध अनुयायी अब बौद्ध स्थलों का भ्रमण कर रहे हैं। ये लोग चौदह जनवरी को पूजा खत्म होने के बाद कुशीनगर, लुंबिनी, श्रावस्ती व सारनाथ जा रहे हैं। इसी क्रम में प्रतिदिन सैकड़ों अनुयायी सारनाथ में धमेख स्तूप व बौद्ध मंदिरों का भ्रमण व पूजन कर रहे हैं। रोजाना लगभग 50 से अधिक बसों से ये अनुयायी पहुंच रहे हैं। ऐसे में संग्रहालय से चौखंडी स्तूप मार्ग के दोनों तरफ बसें खड़ी होने से जाम की स्थिति बन जा रही है। उधर बौद्ध अनुयायियों के चलते सारनाथ के बाजार भी गुलजार हो गए हैं। ये बौद्ध सैलानी बौद्ध स्थलों का भ्रमण व पूजन कर 20 फरवरी के बाद हिमालयी क्षेत्रों में अपने घर वापस लौट जाएंगे।

chat bot
आपका साथी