सीवर ओवरफ्लो के विरोध में जमकर प्रदर्शन

वाराणसी : करीब पखवारे भर से लक्सा वार्ड में जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो की समस्या व्याप्त है। इसकी शिकायत क

By Edited By: Publish:Sat, 01 Oct 2016 12:37 AM (IST) Updated:Sat, 01 Oct 2016 12:37 AM (IST)
सीवर ओवरफ्लो के विरोध में जमकर प्रदर्शन

वाराणसी : करीब पखवारे भर से लक्सा वार्ड में जगह-जगह सीवर ओवरफ्लो की समस्या व्याप्त है। इसकी शिकायत क्षेत्रीय लोगों ने कई बार जलकल प्रशासन से की लेकिन अभी तक स्थाई निदान नहीं निकल सका है। इसके विरोध में शुक्रवार को तीन पार्षदों ने जलकल जीएम का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया।

जलकल कार्यालय पहुंचे लोगों ने अधिकारियों को चेताया कि यदि जल्द ही समस्या का स्थाई निदान नहीं हुआ तो हम सभी सड़क पर उतरकर विरोध को बाध्य होंगे। विरोध-प्रदर्शन में पार्षद ओमप्रकाश चौरसिया, राजेश यादव, अशोक सोनकर के अलावा क्षेत्रीय नागरिक शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी