भोजन के साथ भंडारण कर रहे बाढ़ शरणार्थी

वाराणसी : जिले में गंगा, वरुणा, गोमती व नाद नदी में आई बाढ़ से लाखों लोगों के सामने खाने-पीने की समस

By Edited By: Publish:Sat, 27 Aug 2016 02:39 AM (IST) Updated:Sat, 27 Aug 2016 02:39 AM (IST)
भोजन के साथ भंडारण कर रहे बाढ़ शरणार्थी

वाराणसी : जिले में गंगा, वरुणा, गोमती व नाद नदी में आई बाढ़ से लाखों लोगों के सामने खाने-पीने की समस्या उत्पन्न हो गई है। कुछ लोगों को जहां खाने के लिए एक निवाला नहीं मिल पा रहा है वहीं ऐसे भी बाढ़ प्रभावित है जो खाने के साथ ही भंडारण भी कर रहे हैं। कुछ ऐसा ही हाल शुक्रवार को सांस्कृतिक संकुल के समीप शहरी आजीविका मिशन केंद्र में लगे बाढ़ राहत शिविर में देखने को मिला।

शिविर कचहरी से चौकाघाट मुख्य मार्ग पर स्थित है। यहां पर हुकुलगंज तरी आदि इलाके के 222 लोग शरण लिए हुए हैं। इसमें से 160 लोगों के लिए राजस्व विभाग दोनो मीटिंग भोजन बना रहा है। शेष लोग अपना भोजन स्वयं बना रहे हैं। मुख्य मार्ग पर होने के कारण शिविर की व्यवस्था में लगे लोग भोजन जिम्मेदारी से बना रहे हैं। सुविधाजनक तरीके से पहुंच होने के कारण कई सामाजिक संगठन और संस्थाएं भी यहां राहत सामग्री बांटने के लिए पहुंच जा रही हैं। शरण लिए कुछ लोग दोनों मीटिंग भोजन तो कर ही रहे हैं और जब-जब राहत सामग्री बंट रही है तब लाइन लगा ले रहे हैं। वे मिलने वाला ब्रेड, बिस्किट, चूड़ा, लाई, मोमबत्ती, दूध, माचिस आदि ले रहे हैं। वह सब जुटा कर शिविर से बाहर ले जाकर कहीं रख रहे हैं। इस प्रकार शरण लिए लोगों के घर भले ही डूब गए हों लेकिन शिविर में अच्छे से कट रही है। भूसा भी पहुंच गया है। उसे छोटे-बडे़ पशुओं के हिसाब से वितरित किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी