सुनी मन की बात, गुनी साथ-साथ

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को उनके संसदीय क्षेत्र में भाजपाजनों के साथ ही आम ल

By Edited By: Publish:Mon, 01 Aug 2016 01:51 AM (IST) Updated:Mon, 01 Aug 2016 01:51 AM (IST)
सुनी मन की बात, गुनी साथ-साथ

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात को उनके संसदीय क्षेत्र में भाजपाजनों के साथ ही आम लोगों ने भी तल्लीनता के साथ सुना और गुना भी। इस दौरान पीएम द्वारा दी गई नसीहतों और की गई अपील को लेकर कई ने आत्मसात करने का संकल्प भी लिया। खासकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में हो रहे प्रयासों की मन की बात में चर्चा से लोग अधिक प्रभावित व उत्प्रेरित दिखे।

भाजपा की ओर से लक्सा स्थित श्रीनगर कालोनी में विधिवत मन की बात सुनने और सुनाने की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान महापौर राम गोपाल मोहले, संयोजक धर्मेन्द्र सिंह, प्रेम कपूर, नवीन कपूर, अनिल जैन, सतीश राय मुन्ना, महेन्द्र यादव, केके शर्मा आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। उधर लोहता में चल रहे जिला इकाई के प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने मन की बात सुनी। इसके अलावा भाजपा की ओर से विभिन्न वार्डो व मंडलों में मन की बात सुनाने के लिए इंतजाम किए गए थे जिसमें काफी लोगों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी