देश में निर्मित उत्पाद से होगा आर्थिक विकास

जागरण संवाददाता, वाराणसी : भारत की खादी, मिट्टी की सुगंध व स्वदेश में निर्मित सामान खरीदने के आह्वान

By Edited By: Publish:Sat, 06 Feb 2016 08:05 PM (IST) Updated:Sat, 06 Feb 2016 08:05 PM (IST)
देश में निर्मित उत्पाद से होगा आर्थिक विकास

जागरण संवाददाता, वाराणसी : भारत की खादी, मिट्टी की सुगंध व स्वदेश में निर्मित सामान खरीदने के आह्वान के साथ शनिवार की दोपहर सांस्कृतिक संकुल परिसर में दस दिवसीय स्वदेशी मेला शुरू हो गया। स्वदेशी जागरण मंच की ओर से आयोजित मेले का शुभारंभ गोवा की राज्यपाल मृदुला सिन्हा, केंद्रीय पर्यटन मंत्री डा. महेश शर्मा, केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह, बीएचयू के कुलपति प्रो. जीसी त्रिपाठी आदि ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। अतिथियों ने पीएम मोदी के मेक इन इंडिया यानी भारत में ही बनी वस्तुएं खरीदने व तैयार करने की अपील भी की। सभी का जोर था कि देश में निर्मित सामग्री अधिक से अधिक बनेगी और बिक्री होगी तभी देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा।

खादी की चुनरी रंगाइ दे मोर पियवा

समारोह की मुख्य अतिथि गोवा की राज्यपाल व साहित्यकार मृदुला सिन्हा ने अपने संबोधन के पहले खादी की चुनरी रंगाइ दे मोर पियवा.. गीत गाकर श्रोताओं का मनमोह लिया। उन्होंने कहा कि खादी, मिट्टी व देश में बनी वस्तु ही भारत की संस्कृति है। इसे जनता भूल गई है। विदेशी सामग्री का बोल-बाला है। यह भारत के लिए ठीक नहीं हैं। पहले एक मकान में तीन-तीन पीढि़यां रहती थीं तो देश की संस्कृति आगे बढ़ती रही। उन्होंने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर कहा कि जब बेटी आगे बढ़ेगी तभी समाज का समुचित विकास होगा।

समारोह में बीएचयू के कुलपति प्रो. गिरीशचंद त्रिपाठी, मेयर रामगोपाल मोहले, विधायक रवींद्र जायसवाल, मंच के राष्ट्रीय संगठक कश्मिरी लाल, जयेंद्र पांडेय, गजेंद्र सोलंकी, डा. जयनाथ मिश्रा, डा. उत्तम ओझा आदि ने विचार व्यक्त किया।

chat bot
आपका साथी