सेंट्रल बार एसोएिशन का चुनाव आज

वाराणसी : पूर्वाचल में अधिवक्ताओं के बीच सर्वाधिक चर्चित संगठन द सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुन

By Edited By: Publish:Sat, 20 Dec 2014 01:03 AM (IST) Updated:Sat, 20 Dec 2014 01:03 AM (IST)
सेंट्रल बार एसोएिशन का चुनाव आज

वाराणसी : पूर्वाचल में अधिवक्ताओं के बीच सर्वाधिक चर्चित संगठन द सेंट्रल बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के लिए शनिवार को मतदान होगा। अध्यक्ष व महामंत्री समेत 17 विभिन्न पदों के लिए 6746 मतदाता 53 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। चुनाव से संबंधित सारी तैयारी हो चुकी है। मतदान सुबह दस बजे से सेंट्रल बार एसोसिएशन भवन में शाम चार बजे तक होगा। मतगणना 21 दिसंबर को होगी और उसी दिन पता चल जाएगा कि मतदाताओं ने किसे अपना पदाधिकारी चुना।

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन शुक्रवार को सभी प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ कचहरी परिसर में जमकर चुनाव प्रचार किया। मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। चुनावी दांव पेच के माहिर कई अधिवक्ता भी अपने अपने प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराने के लिए दिन भर रणनीति बनाने में मशगूल रहे। बनारस बार एसोसिएशन के चुनाव परिणाम आने के बाद सेंट्रल बार चुनाव की रोचकता और बढ़ गई है। इस बार के चुनाव में स्थानीय अधिवक्ताओं के अलावा आसपास के जिलों के अधिवक्ताओं की भागीदारी तथा दिलचस्पी लेने से चुनाव की रोचक हो गया है।

कौन किस पद के लिए मैदान में -

अध्यक्ष पद पर अशोक कुमार सिंह प्रिंस, चन्द्रमा प्रसाद सिंह, जर्नादन सिंह यादव, माधुरी सिंह पटेल, विवेक शंकर तिवारी व श्री प्रकाश शुक्ला मैदान में हैं। महामंत्री पद पर अनिल कुमार पाठक, अश्वनी कुमार राय, ओम प्रकाश पाण्डेय, किशन यादव, कैलाश नाथ, चन्द्रभान गिरी, दुर्गा प्रसाद, पवन कुमार सिंह चुन्नू, ब्रज विलास चतुर्वेदी (दिलीप), विकास कुमार श्रीवास्तव, शाहनवाज खान, शैलेंद्र कुमार सिंह बबलू व संजय कुमार सिंह दाढ़ी के बीच जोर आजमाईश होगी। सभी प्रत्याशी अपने अपने तरीके से चुनावी फिजा को अपने पक्ष में मोड़कर जीत सुनिश्चित कराने की जुगत में लगे हैं पर मतदाताओं की चुप्पी उनकी धड़कन बढ़ा रही है। महामंत्री पद पर सर्वाधिक 13 प्रत्याशियों की संख्या ने सारे समीकरण को गड़बड़ कर दिया है। परिणाम का आकलन करने में जानकार भी हिचकिचा रहे हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अवधेश चरण मिश्र, अशोक कुमार पांडेय, मोहन सिंह यादव व रमेश प्रसाद चक्रधर, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल कांत सिंह उर्फ अनिल सिंह, आलोक वर्मा, आशीष त्रिपाठी और मनोज कुमार पांडेय मौजूद हैं। संयुक्त मंत्री (प्रशासन) पद पर अनूप कुमार सिंह, अशोक कुमार त्रिपाठी, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, चन्द्रशेखर उपाध्याय, शिवानंद सिंह प्रत्याशी हैं। कोषाध्यक्ष पद पर अनिल कुमार, धर्म कुमार पांडेय, राम जियावन सिंह यादव, संयुक्त मंत्री (प्रभारी पुस्तकालय) पद पर दुर्गेश प्रसाद त्रिपाठी, प्रेमशंकर दूबे, आय व्यय निरीक्षक पद पर राजेश राय व शिव प्रकाश तिवारी लड़ रहे हैं।

परिचय पत्र लाना अनिवार्य

मुख्य चुनाव अधिकारी शिवानंद पाडेय ने बताया कि मतदान के लिए सभी अधिवक्ताओं को प्रदेश बार काउंसिल व सेंट्रल बार एसोसिएशन द्वारा जारी परिचय पत्र लाना अनिवार्य होगा। उस दौरान प्रत्याशी और उनके समर्थकों द्वारा किसी भी तरह का चुनाव प्रचार प्रतिबंधित होगा। वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम चौबे, दीनानाथ सिंह, सौरभ कुमार श्रीवास्तव, जहांगीर आलम सत्यनारायण द्विवेदी, सभाजीत सिंह, मानबहादुर सिंह, संतोष कुमार सिंह तथा महफूज आलम की देखरेख में चुनाव सम्पन्न होगा।

chat bot
आपका साथी