गंगा घाट की ठाट पर दाग

वाराणसी : गंगा घाट की ठाट पर भी दाग दिखा। दीपावली पर पटाखे आदि बजाए गए थे तो दीपक भी जलाए गए थे लेकि

By Edited By: Publish:Sun, 26 Oct 2014 01:58 AM (IST) Updated:Sun, 26 Oct 2014 01:58 AM (IST)
गंगा घाट की ठाट पर दाग

वाराणसी : गंगा घाट की ठाट पर भी दाग दिखा। दीपावली पर पटाखे आदि बजाए गए थे तो दीपक भी जलाए गए थे लेकिन सफाई की जिम्मेदारी संभालने वाली सामाजिक संस्थाएं अपने कर्तव्य को पूरा करने नहीं पहुंचीं। न तो सफाई हुई और न ही जागरुकता अभियान चला जबकि पर्व पर लोगों को जागरूक करना जरूरी था। घाटों की सफाई के नाम पर कोरम अदायगी भी नहीं की गई। बस जिस घाट पर गोवर्धन पूजा का आयोजन था वहां कुछ दूर तक ही सफाई की गई जहां तक महिलाएं पूजा अनुष्ठान पूरा करती हैं। घाट पर मिट्टी उसी प्रकार जमी है। मवेशियों का जमावड़ा पूर्व की भांति हो रहा है। सीढि़यों पर गोबर है। कोने कतरे कूड़ा पड़ा है।

chat bot
आपका साथी