सेवा समाप्त करने पर महिला अस्पताल कर्मियों ने किया हंगामा

जागरण संवाददाता उन्नाव महिला जिला अस्पताल में आउट सोर्सिंग से कार्यरत चतुर्थश्रेणी कर्मचारिय

By JagranEdited By: Publish:Tue, 04 Jan 2022 06:43 PM (IST) Updated:Tue, 04 Jan 2022 06:43 PM (IST)
सेवा समाप्त करने पर महिला अस्पताल कर्मियों ने किया हंगामा
सेवा समाप्त करने पर महिला अस्पताल कर्मियों ने किया हंगामा

जागरण संवाददाता, उन्नाव : महिला जिला अस्पताल में आउट सोर्सिंग से कार्यरत चतुर्थश्रेणी कर्मचारियों को मंगलवार अचानक काम से रोक निकाल दिया गया। निष्कासित कर्मचारियों में अधिकांश सफाई कर्मी हैं। आक्रोशित कर्मचारियों ने बिना पूर्व नोटिस के निष्कासन करने पर महिला अस्पताल में हंगामा कर विरोध दर्ज किया। कर्मचारियों ने डीएम कार्यालय पहुंच अपनी समस्या बता सेवा को बहाल कराने की मांग की है।

महिला अस्पताल में आउट सोर्सिंग से कार्य कर रहे 13 सफाई कर्मचारियों को सीएमएस डा. अंजू दुबे ने आउट सोर्सिंग एजेंसी का नवीनीकरण न होने की जानकारी देकर काम करने से मना करा दिया। सेवा समाप्त होने से सफाई कर्मचारियों में रोष पैल गया आक्रोशित कर्मचारियों ने सीएमएस से काम पर वापस लेने की मांग की। लेकिन उन्होंने सेवा प्रदाता कंपनी का नवीनीकरण न होने से काम से रोकने की जानकारी देकर कुछ भी मदद करने से इन्कार कर दिया। इससे सफाई कर्मचारियों ने हंगामा कर विरोध जताया। कोई सुनवाई न होने पर निष्कासित कर्मचारी पहले डीएम आवास और फिर उनके कार्यालय पहुंचे। डीएम रवींद्र कुमार विकास भवन में बैठक कर रहे थे कर्मचारियों ने वहां पहुंच डीएम से शिकायत की। इस बीच कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सभी से वसूली की जा रही थी। एक सेवा निवृत्त महिला कर्मी ने इसकी शिकायत कर दी। जिस पर जांच शुरू हो गई है। जांच से झल्ला कर महिला कर्मी के कहने पर सभी को निष्कासित किया गया। सीएमएस डा. अंजू दुबे ने बताया लखनऊ से सेवाप्रदाता कंपनी तय हुई थी। उसका टेंडर 31 को समाप्त हो गया है। इससे सभी को निष्कासित किया गया है। अन्य आरोप निराधार हैं।

-----

प्रदर्शन के दौरान भिड़े कर्मचारी

- प्रदर्शन के बीच आपरेशन थियेटर में रही एक चतुर्थश्रेणी महिला कर्मी ने सफाई कर्मचारियों को धमकी दी, जिसे लेकर जमकर हंगामा हुआ। स्टाफ ने समझा बुझा उन्हें शांत कराया।

chat bot
आपका साथी