एक साथ तीन प्रदर्शन से यातायात जाम

जागरण संवाददाता उन्नाव शुक्रवार को किसान विधेयक के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान सपा व

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 06:15 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 06:15 PM (IST)
एक साथ तीन प्रदर्शन से यातायात जाम
एक साथ तीन प्रदर्शन से यातायात जाम

जागरण संवाददाता, उन्नाव : शुक्रवार को किसान विधेयक के खिलाफ सड़क पर उतरे किसान, सपा व कांग्रेस नेताओं की भीड़ के कारण मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही। कलेक्ट्रेट के सामने रुक-रुककर लंबा जाम लगता रहा। सपाइयों के कारण कलेक्ट्रेट, कांग्रेसियों के कारण शास्त्री प्रतिमा तिराहे और किसानों के कारण निराला पार्क के सामने जाम की स्थित रही।

सपा कार्यकर्ता जब डीएम को ज्ञापन देकर वापस हो रहे थे। उस दौरान अफसर कॉलोनी के मोड़ पर लगभग पांच मिनट रुके, फिर अपने वाहनों पर सवार होकर चले गए। हालांकि इस दौरान सड़क जाम की समस्या हावी हो गई। डीएम के पास सपाइयों के ज्ञापन देने के दौरान मौजूद रहे एसपी सुधीर कुलकर्णी का वाहन भी जाम में फंस गया। इसकी जानकारी पर कई वर्दीधारी जहां तहां वाहनों को हटाने व रोकने का प्रयास करने लगे। इसके बाद ही एसपी का वाहन निकल सका। इसके बाद आम जनता के लिए न तो पुलिस जाम हटवाती दिखी और न ही अन्य जिम्मेदार। ऐसे में वाहनों की लाइन लगी रही। कलेक्ट्रेट के सामने लगभग दो घंटे से पहले सामान्य तरीके से यातायात संचालित न हो सका। यही हाल हरदोई ओवर ब्रिज पर शास्त्री प्रतिमा पार्क के तिराहे पर रहा। जहां कांग्रेसी धरने पर बैठे थे। इसके अलावा कचहरी, बीएसए व विकास भवन कार्यालयों को जाने वाले मार्ग पर किसानों की मौजूदगी से जाम लगा।

chat bot
आपका साथी