ससुराल में रह रहे ट्रक के खलासी का पेड़ से लटका मिला शव

ससुराल में रह रहे ट्रक के खलासी का पेड़ से लटका मिला शव

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jul 2022 04:00 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jul 2022 04:00 AM (IST)
ससुराल में रह रहे ट्रक के खलासी का पेड़ से लटका मिला शव
ससुराल में रह रहे ट्रक के खलासी का पेड़ से लटका मिला शव

ससुराल में रह रहे ट्रक के खलासी का पेड़ से लटका मिला शव

जागरण संवाददाता, उन्नाव: तीन साल से ससुराल में किराए पर रह रहे ट्रक के खलासी का शव घर से 500 मीटर दूर पेड़ से लटका मिला। कानपुर के नर्वल तहसील के सतायतपुर गांव निवासी 31 वर्षीय रवि कुशवाहा पुत्र चंद्रपाल की शादी वर्ष 2009 में सदर क्षेत्र के नासिरखेड़ा गांव में पूजा से हुई थी। तीन साल से रवि पत्नी व बेटी 12 वर्षीय काजल व 10 वर्षीय बेटे हर्षित के साथ ससुराल में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। ट्रक में खलासी का काम करता था। रविवार को उसका शव गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला। पत्नी पूजा के अनुसार शराब पीकर पति अक्सर झगड़ा करता था। शनिवार रात खाना अच्छा न बनाने की बात कह झगड़ा किया और घर से बाहर चला गया। रात 10 बजे तक घर न लौटने पर वह अपने पिता के घर में चली गई। सुबह ग्रामीणों ने शव लटका होने की जानकारी दी। शव देख पत्नी व अन्य ससुरालीजन बेहाल हो गए। मृतक का पिता भी 15 दिन से उसके साथ ही रह रहा था। बेटे का शव लटका देख वह भी बेहाल हो गया। पिता ने बताया कि शुक्रवार रात उसने बहू से झगड़ा किया और ईंट मारने दौड़ा। उसके हाथ से ईंट छुड़ाकर उसे दो डंडे भी मारे। इसके बाद ट्रक में जाने की बात कह घर से चला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।

chat bot
आपका साथी