हत्या कर फेंका महिला का शव

संवाद सूत्र, नवाबगंज : अजगैन थाना के कस्बा नवाबगंज के कुसुंभी रोड के पास 30 वर्षीय महिला का श

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Oct 2018 07:25 PM (IST) Updated:Wed, 17 Oct 2018 07:25 PM (IST)
हत्या कर फेंका महिला का शव
हत्या कर फेंका महिला का शव

संवाद सूत्र, नवाबगंज : अजगैन थाना के कस्बा नवाबगंज के कुसुंभी रोड के पास 30 वर्षीय महिला का शव सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास खून से सनी ईंट व आपत्तिजनक वस्तु पड़ी मिलने से दुष्कर्म के बाद हत्या की चर्चाएं तेज रहीं। यहां तक कि शव को जलाने की भी कोशिश की गई। शरीर पर आधे पकड़े न होने से दुष्कर्म की भी चर्चाएं तेज रहीं। चरवाहों की सूचना पर पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा है।

बुधवार सुबह 11 बजे करीब कुंसुंभी स्थित रोड स्थित स्थित रम्मू की बाग के पास जानवर चरा रहे लोगों ने एक 30 वर्षीय महिला का अधजला शव पड़ा देखा। दहशत में भागकर चरवाहों ने ग्रामीणों को सूचना दी। कुछ ही देर में घटनास्थल पर सैकड़ों का मजमा लगा गया। शव सड़ा गला होने से करीब 8 दिन पुराना होने की आशंका जताई गई। महिला के शरीर पर आधे कपड़े न होने और मौके पर आपत्तिजनक वस्तु मिलने से दुष्कर्म के बाद हत्या की चर्चा तेज हो गई। सूचना पर पहुंचे एसओ अनिल ¨सह ने जांच की। इस दौरान खून से सनी ईंट शव के पास पड़ी मिली। साथ ही चूड़ियां भी टूटी पड़ी थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इसी ईंट से कूचकर महिला की हत्या की गई। खुद के बचाव में उसने संघर्ष भी किया। आसपास गांव के लोगों को पुलिस ने पहचान के लिए बुलाया पर शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार महिला के शरीर पर पीले रंग की साड़ी और काला पेटीकोट है। साथ ही एक सफेद रंग का स्टॉल भी पड़ा मिला।

----------------------

सात दिन से लापता महिला पर टिकी निगाहें

- महिला की पहचान के दौरान पुलिस को पता चला कि कस्बे की एक महिला सात दिन से लापता है। पुलिस महिला के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश कर रही है। स्थानीय लोगों की माने तो महिला कस्बे के शीतलगंज में रह रही थी, उसने कुछ दिन पूर्व ही जमीन भी बेची थी। प्रभारी निरीक्षक अनिल ¨सह ने बताया कि सभी ¨बदुओं पर जांच की जा रही है। महिला की पहचान के साथ जल्द राजफाश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी