अमर शहीद सैनिक की प्रतिमा का किया गया अनावरण

संवाद सहयोगी पाटन तहसील बीघापुर के ग्राम आकमपुर में अमर शहीद सैनिक धर्मराज अवस्थी की

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Apr 2021 06:20 PM (IST) Updated:Wed, 07 Apr 2021 06:20 PM (IST)
अमर शहीद सैनिक की प्रतिमा का किया गया अनावरण
अमर शहीद सैनिक की प्रतिमा का किया गया अनावरण

संवाद सहयोगी, पाटन : तहसील बीघापुर के ग्राम आकमपुर में अमर शहीद सैनिक धर्मराज अवस्थी की प्रतिमा का अनावरण एवं स्मारक का लोकार्पण समारोह बुधवार को संपन्न हुआ। अमर शहीद धर्म राज अवस्थी स्मारक समिति के तत्वाधान में शहीद की प्रतिमा का अनावरण पूर्व सैनिक अमरेंद्र सिंह एवं एसके बाजपेयी द्वारा किया गया। इस मौके पर काव्य समारोह का शुभारंभ कवि शिव बालक राम सरोज ने वाणी वंदना से किया। गीत एवं गजल कार मयंक मिश्रा ने अपने गीतों के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया। लखनऊ की सोनी मिश्रा ने अपने गीतों के माध्यम से समा बांध दिया। हास्य एवं व्यंग्य के लखनऊ से आए कवि राजेंद्र कात्यायन ने अपनी रचनाओं से लोगों को खूब गुदगुदाया। इस मौके पर कवि सन्तोष दीक्षित, अनिरुद्ध, सौरभ, अपूर्वा, मयंक, परीक्षित राजा अवस्थी, शिव बालक राम सरोज, संकठा प्रसाद दीक्षित, अवधेश तिवारी, सुरेंद्र अवस्थी रहे।

---------------

दंतेवाड़ा शहीद के नाम पर कोरारी कला-जमुका मार्ग का नामकरण

अचलगंज: दंतेवाड़ा शहीद सुशील कुमार के नाम पर कोरारी कला-जमुका मार्ग का नामकरण होगा। इसे लेकर विधानसभा अध्यक्ष हृदयनारायण दीक्षित द्वारा लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा है। छह अप्रैल को 2010 को कोरारी कला निवासी सीआरपीएफ जवान सुशील कुमार नक्सली हमले में शहीद हुए थे। उनके जन्म दिवस पर राष्ट्र रक्षा में उनके योगदान को चिर स्मरणीय बनाने के लिए विधान सभा अध्यक्ष द्वारा यह पहल की गई है। यह जानकारी जिला भाजपा उपाध्यक्ष आनंद अवस्थी ने दी है।

chat bot
आपका साथी