25 पुराने एंबुलेंस कर्मियों को सेवा समाप्ति का नोटिस, 15 काम पर लौटे

जागरण संवाददाता उन्नाव 108 102 और एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सेवा कर्मचारियों की हड़त

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 08:26 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 08:26 PM (IST)
25 पुराने एंबुलेंस कर्मियों को सेवा समाप्ति का नोटिस, 15 काम पर लौटे
25 पुराने एंबुलेंस कर्मियों को सेवा समाप्ति का नोटिस, 15 काम पर लौटे

जागरण संवाददाता, उन्नाव : 108, 102 और एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस सेवा कर्मचारियों की हड़ताल से बेपटरी हुई एंबुलेंस सेवा धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी है। पुराने कर्मचारियों के वापस काम पर आने से मरीजों को एंबुलेंस सेवा के लिए अब परेशानी भी कम उठानी पड़ रही है। वहीं दूसरी तरफ हड़ताल पर चल रहे एसोसिएशन के नेताओं का कहना है कि हड़ताल जारी है। बुधवार को भी जिला अस्पताल परिसर में कुछ कर्मचारी धरना पर बैठे रहे। वहीं पंद्रह और पुराने एंबुलेंस कर्मी काम पर लौट आए। जबकि जीवीके कंपनी के प्रोग्राम मैनेजर ने बताया कि हड़ताल पर चल 25 और एंबुलेंस कर्मियों को सेवा समाप्त करने का नोटिस भेज दिया गया है। विभिन्न मांगों को लेकर आज भी एंबुलेंस कर्मियों ने धरना देकर अपनी मांगों को पूरा न किए जाने तक संघर्ष जारी रखने का एलान किया। वहीं दूसरी तरफ हड़ताल पर चल रहे 15 और पुराने कर्मचारी काम पर वापस लौट आए। प्रोग्राम मैनेजर विराट ने बताया कि 25 पुराने एंबुलेंस कर्मियों की सेवा समाप्त करने की कार्यवाही कर नोटिस भेज दी गई है। पुराने एंबुलेंस कर्मियों के काम पर लौट आने से मरीजों को एंबुलेंस सेवा में परेशानी का सामना भी कम करना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी