नेहा से महिलाओं को मिल रहा सुरक्षा 'कवच'

जागरण संवाददाता, उन्नाव : महिलाओं से हुई ज्यादती पर हमेशा से बेचैन हो जाने वाली नेहा आज अ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Oct 2018 07:57 PM (IST) Updated:Sat, 13 Oct 2018 07:57 PM (IST)
नेहा से महिलाओं को मिल रहा सुरक्षा 'कवच'
नेहा से महिलाओं को मिल रहा सुरक्षा 'कवच'

जागरण संवाददाता, उन्नाव : महिलाओं से हुई ज्यादती पर हमेशा से बेचैन हो जाने वाली नेहा आज आधी आबादी के लिए सुरक्षा कवच बन रही है। पुलिस से पॉवर नहीं मिला तो खुद का फाइटर क्लब बना लिया। इतना ही नहीं फाइटर क्लब के जरिए वह महिलाओं को उनकी आत्मशक्ति का बोध करा खुद की सुरक्षा के लिए जागरुक कर रही है।

नवोदय विद्यालय से पढ़कर स्नातक का सफर तय करने वाली शहर के मोहल्ला कब्बाखेड़ा निवासी रिटायर्ड जेल कर्मी शिवनंदन ¨सह चौहान की बेटी नेहा को पिता से संस्कार मिले। गलत होता वह बर्दाश्त नहीं करती। उसकी हिम्मत और मजबूत इरादों को देख पुलिस ने तीन साल पहले पॉवर एंजल में सबसे पहले उसका नाम चुना। इतना ही नहीं आत्मरक्षा के लिए छात्राओं को प्रशिक्षित करने का जिम्मा भी सौंपा। जब नेहा समेत अन्य छात्राओं को पावर देने की बारी आई तो पुलिस ने हाथ खींच लिए। पुलिस द्वारा 'पावर' (आइकार्ड) न मिलने से नेहा का संघर्ष और बढ़ गया और उसने अपने साथ पढ़ने वाली छात्राओं का फाइटर क्लब तैयार किया। 2000 महिलाओं में भर चुकीं जोश

शोहदों को सबक सिखाने और महिलाओं को उनकी आत्मशक्ति का बोध कराने के लिए नेहा ने अपने फाइटर क्लब के साथ को¨चग, स्कूल और कालेज जाकर छात्राओं को खुद की सुरक्षा के लिए तैयार रखने के लिए जागरुक किया। उसका कहना है कि जो तुम्हे घूरे उसे इतनी देर तक घूरों कि दोबारा देखने की हिम्मत न कर सके। पुलिस द्वारा जारी महिला हेल्पलाइन नंबर पर समस्या की जानकारी देने की बात कही। अब तक वह 2000 महिलाओं से खुद के अनुभव साझा कर चुकी है। मदद की मोहताज नहीं महिलाएं

नेहा कहती हैं कि महिलाएं यदि थोड़ी सी हिम्मत दिखाकर जुर्म से लड़ें तो उन्हें किसी की मदद की जरूरत नहीं होगी। जो हिम्मत उसके पास है वह पिता की देन है। शुरू से ही पिता ने सिखाया कि गलत करना नहीं और कोई गलत करने की सोचे भी तो उसे ऐसा सबक सिखाना कि जीवन भर याद रखे। पिता की इसी प्रेरणा ने उसे हिम्मत दिलाई और वह महिलाओं की मदद को आगे बढ़ी।

chat bot
आपका साथी