प्रदेश में जंगलराज नहीं रोक पा रही सरकार

जागरण संवाददाता उन्नाव समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर अभिषेक मिश्र न

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Sep 2020 07:56 PM (IST) Updated:Sun, 13 Sep 2020 05:03 AM (IST)
प्रदेश में जंगलराज नहीं रोक पा रही सरकार
प्रदेश में जंगलराज नहीं रोक पा रही सरकार

जागरण संवाददाता, उन्नाव : समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रोफेसर अभिषेक मिश्र ने कहा कि प्रदेश में जंगलराज कायम। हत्या, दुष्कर्म, अपहरण जैसी घटनाओं पर सरकार अंकुश नहीं लगा पा रही है। पुलिस बेलगाम और सरकार चुप है। पूर्व मंत्री शनिवार को औरैया जा रहे थे। शहर के गदनखेड़ा चौराहा पर सपा व्यापार सभा के पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्र और राहुल अग्निहोत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लादकर उनका स्वागत किया। गदनखेड़ा चौराहा से पहले स्थित एक होटल में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के दौरान पूर्व मंत्री ने युवाओं में जोश भरते हुए कहा उत्तर प्रदेश में चिकित्सा का स्तर एकदम गिर चुका है। कोरोना जैसी महामारी में लोग मर रहे हैं पर प्रदेश सरकार उपचार का समुचित प्रबंध नहीं करा पा रही है। हत्याओं का ग्राफ बढ़ा हुआ है। सपा व्यापार सभा के पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश मिश्रा व राहुल अग्निहोत्री ने पूर्व मंत्री को भरोसा दिलाया कि हम सब मिलकर पूरी ताकत के साथ घर-घर जाकर पार्टी की रीति नीति का प्रचार करेंगे। स्वागत करने वालों में सोनी सिंह परिहार, शानू, इम्तियाज खान, जीशान खान, रमन दीक्षित, सुधांशु शुक्ला, शिवम अवस्थी, विनायक जयसवाल, अमित यादव, पप्पू यादव आदि कार्यकर्ता प्रमुख रहे।

chat bot
आपका साथी