बूंदाबांदी और बदली से पार पांच डिग्री लुढ़का

उत्तर-पश्चिम हवा चलने से मौसम का रुख बदल गया है। गुरुवार को सुबह से ही गलन रही जिस कारण ठंड का जोर रहा। अधिकतम तापमान 5 डिग्री लुढकने से दिन में अन्य दिनों की तुलना में अधिक ठंड रही तो वहीं बारिश होने से बाजारों की चहलपहल कम रही। हालांकि मौसम में बदलाव आने से गेहूं की पिछेती फसल को फायदा हो रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 12 Dec 2019 05:38 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:05 AM (IST)
बूंदाबांदी और बदली से पार पांच डिग्री लुढ़का
बूंदाबांदी और बदली से पार पांच डिग्री लुढ़का

जागरण संवाददाता, उन्नाव : उत्तर-पश्चिम हवा चलने से मौसम का रुख बदल गया है। गुरुवार को सुबह से ही गलन रही जिस कारण ठंड का जोर रहा। अधिकतम तापमान 5 डिग्री लुढकने से दिन में अन्य दिनों की तुलना में अधिक ठंड रही तो वहीं बारिश होने से बाजारों की चहलपहल कम रही। हालांकि मौसम में बदलाव आने से गेहूं की पिछेती फसल को फायदा हो रहा है।

मौसम का मिजाज बदल गया है। दिसंबर के पहले सप्ताह से ठंड धीरे-धीरे बढ़ रही थी तो वहीं गुरुवार को उत्तर-पश्चिम हवा का दबाव बढ़ने से ठंड ने तेजी पकड़ ली है। अभी तक अधिकतम तापमान 26 डिग्री पर था तो वहीं गुरुवार को पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और यह 21 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह से ही ठंड होने से लोग सड़क पर कम दिखे। पूरे दिन धूप न निकलने से जगह-जगह लोग अलाव जलाते दिखे। हवा की रफ्तार 9 किमी प्रति घंटा होने से ठंड ने अपना पूरा असर दिखाया। शाम को हल्की बूंदाबांदी होने से लोग घरों के अंदर ही रहे। अब घरों में भी लोग रूम हीटर का उपयोग कर रहे हैं। रात में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री होने से ठंड का खासा जोर है।

...........

रबी फसल को फायदा

- रबी की मुख्य फसल गेहूं के लिए ठंड खासी महत्वपूर्ण होती है। अब पारा लुढकने से ठंड का असर गेहूं की फसल पर पड़ने से किसान खुश है। किसानों का कहना है कि यदि कोहरा पड़ना शुरू हो जाए तो वह फसल के लिए बहुत फायदेमंद होगा। अभी तक पाला पड़ रहा था जिससे फसल को नुकसान हो रहा था।

...........

गरीबों पर आई आफत

- ठंड बढ़ने के साथ गरीबों पर आफत आ गई है। अलाव की व्यवस्था अभी तक नहीं की गई है, ऐसे में सड़क पर रहने वाले लोगों को ठंड में कूड़ा करकट जलाकर रात बितानी होगी। प्रशासन का कहना है कि 25 दिसंबर के बाद अलाव की व्यवस्था की जाएगी।

------------------

- हवा बदल गई है जिस कारण ठंड अब जोर पकड़ेगी। आने वाले दिनों में बदली छाई रहेगी तो साथ ही कोहरा पड़ने की पूरी संभावना है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

जेपी गुप्ता, निदेशक मौसम विभाग

chat bot
आपका साथी