हरे पेड़ काटने पर दो के खिलाफ मुकदमा

पाटन थाना बिहार के जालिमगंज में हरे पेड़ काट दिए गए। मामले में वन विभाग ने दो लोगों के ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 04:59 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 04:59 PM (IST)
हरे पेड़ काटने पर दो के खिलाफ मुकदमा
हरे पेड़ काटने पर दो के खिलाफ मुकदमा

पाटन : थाना बिहार के जालिमगंज में हरे पेड़ काट दिए गए। मामले में वन विभाग ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वनविभाग के दारोगा दिनेश कुमार पांडेय ने थाना बिहार में दी गयी तहरीर में बताया कि ग्राम जालिमगंज निवासी विद्या देवी पत्नी स्व प्रेम शंकर ने अपने आठ महुवा के पेड़ ग्राम बिसरामऊ निवासी भगवती के हाथ बेंच दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। संस

मंदिर के वार्षिकोत्सव में हुआ कन्या भोज और भंडारा

पाटन: ग्राम आकमपुर में मां कालिका देवी मंदिर का वार्षिकोत्सव शनिवार को मनाया गया। हालांकि कोरोना के कारण सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए। मां कालिका देवी मंदिर के वार्षिकोत्सव में विशाल हवन पूजन कार्यक्रम हुआ। जो करीब आठ घण्टा चला। उसके बाद कन्या भोज हुआ। बाद में भंडारा शुरू हुआ। इस दौरान भारी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संयोजक मंडल के अवधेश तिवारी ने आए हुए श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त किया। -संस

मेगा कैंप में 1.45 लाख की वसूली, 13 कनेक्शन काटे

पाटन : कस्बा बिहार में राजस्व वसूली एवं विद्युत निवारण अभियान के तहत मेगा कैंप आयोजित किया गया। कैंप में 1 लाख 45 हजार का राजस्व जमा कराया गया। वहीं बकाया बिल के चलते 13 कनेक्शन काटे गए। सहायक अभियंता बीघापुर अभिषेक कपासिया एवं विद्युत उपखण्ड बिहार के अवर अभियंता अंबर सिंह ने उपभोक्ताओं की समस्याएं सुन उनका निस्तारण किया। कैंप में विद्युत विभाग के धुन्नी सिंह, जगत पाल, स्वदेश तिवारी, विजय आदि मौजूद रहे। -संस

chat bot
आपका साथी