संगठित होकर 2022 में ब्राह्माण सिखाएंगे सबक

जागरण संवाददाता उन्नाव अखिल भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्माण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र का

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 07:30 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 07:30 PM (IST)
संगठित होकर 2022 में ब्राह्माण सिखाएंगे सबक
संगठित होकर 2022 में ब्राह्माण सिखाएंगे सबक

जागरण संवाददाता, उन्नाव : अखिल भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्माण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र कांत त्रिपाठी ने प्रदेश में हो रही ब्राह्माणों की हत्या पर चिंता जताते हुए सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश के ब्राह्माण एकजुट होकर सबक सिखाएंगे। उन्होंने खुशी दुबे को रिहा कराने की मांग उठाई।

ब्राह्माण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महोबा जा रहे थे। यहां लखनऊ कानपुर राजमार्ग पर शहर के गदनखेड़ा बाईपास पर महासभा के जिलाध्यक्ष विजय त्रिपाठी के नेतृत्व में उनका जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत के बाद वह गदनखेड़ा स्थित एक रिसॉर्ट में पत्रकारों से बात कर रहे थे। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में ब्राह्माणों की हत्या की घटनाएं लगातार बढ़ रहीं हैं जो समाज के लोगों के लिए चिता का विषय हैं। उन्होंने खुशी दुबे को जेल से रिहा करने की मांग उठाई। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि महोबा जाकर दिवंगत व्यापारी इंद्रकांत के स्वजन से मिलूंगा और उनके लिए महासभा से जो संभव होगा वह सारी लड़ाई लड़ूंगा। उन्होंने ब्राह्माणों की हत्याओं पर यूपी सरकार को घेरते हुए चेतावनी दी 2022 में समाज इसका बदला चुका सबक सिखाएगा। इसके पूर्व जिलाध्यक्ष विजय त्रिपाठी ने उन्हें परशुराम की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया। स्वागतकर्ताओं में नगर अध्यक्ष गोलू मिश्र, जीतू मिश्र, प्रवेश दुबे, आनंद मिश्र, दीपक शर्मा, सोनू तिवारी, श्याम तिवारी, नमन तिवारी, सुधांशु पांडेय आदि प्रमुख लोग शमिल रहे।

chat bot
आपका साथी