किशोरी के साथ चाचा व बाबा ने किया दुष्कर्म

By Edited By: Publish:Mon, 31 Dec 2012 06:46 PM (IST) Updated:Mon, 31 Dec 2012 06:48 PM (IST)
किशोरी के साथ चाचा  व बाबा ने किया दुष्कर्म

असोहा, अप्र: असोहा थाना क्षेत्र के गांव सरवारा में दो अधेड़ व्यक्तियों ने रिश्ते की भतीजी और 13 वर्षीय किशोरी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। बालिका गांव के प्राथमिक स्कूल की कक्षा 4 की छात्रा है। घटना का पता तब चला जब भुक्तभोगी बालिका रोते हुए घर पहुंची। पुलिस ने जहां आरोपियों में से एक कल्लू पुत्र गिरधारी को पकड़ लिया है वहीं दूसरा आरोपी विंध्याचरण भागने में सफल रहा। पिता द्वारा दुष्कर्म की तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने मामला छेड़छाड़ में दर्ज किया है।

पीड़िता के परिवार वालों के मुताबिक रविवार को किशोरी के पिता (काल्पनिक नाम) प्यारेलाल तथा मां अन्य लोगों के साथ खेतों पर काम करने गए थे। रविवार शाम चार बजे गांव के ही खानदानी चाचा तथा रिश्ते के बाबा पीड़िता के घर गये। इस समय वह घर पर अकेले थी। दोनों ने उससे कहा कि बकरी के लिए महुआ के पत्ते चलो ले आएं। इस पर किशोरी उनके साथ चलने को तैयार हो गई। दोनों उसे गोकुल की बाग में ले गए। आरोप है कि बाग में कल्लू ने पहले किशोरी के साथ दुराचार किया। इस दौरान विंध्याचरण रखवाली करता रहा। उसके बाद विंध्याचरण ने दुराचार किया। घटना के बाद भुक्तभोगी अस्तव्यस्त हालत में रोती हुई घर पहुंची तथा पूरा माजरा बताया। इस पर किशोरी के पिता उसको लेकर असोहा थाना पहुंचे तथा थानाध्यक्ष दिवाकर सरोज को इसकी जानकारी दी। आरोप है कि थानाध्यक्ष ने पहले तो उपदेश देकर चलता कर दिया तथा रसीद भी नहीं दी। हालांकि बाद में घटना की गंभीरता को समझते हुए वह स्वयं मय फोर्स के गांव पहुंचे तथा मामला भांप उन्होंने आरोपियों में से एक कल्लू को पकड़ लिया जबकि विंध्याचरण भाग निकला। मामले की एफआईआर दुराचार में न लिखकर केवल छेड़छाड़ में लिखी गई है।

=========================

'पीड़ित आरोपियों की भतीजी लगती है। दोनों उसको जंगल लेकर गये थे, लेकिन गलत काम नहीं किया है। पीड़ित के पिता ने तहरीर छेड़छाड़ की ही दी है। उसी के मुताबिक एफआईआर लिखी गई है।'

-दिवाकर सरोज, थानाध्यक्ष

==========================

'मैं बहुत कम-पढ़ा लिखा हूं। मुझे नहीं मालूम कि तहरीर में क्या लिखा गया है। हस्ताक्षर करवा लिए गए हैं।'

पीड़ित के पिता

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी