12943 ग्राम पंचायत वार्ड की होगी मैपिंग

जागरण संवाददाता उन्नाव आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चल रही चरणबद्ध प्रक्रिया में जहां

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Jan 2021 08:23 PM (IST) Updated:Mon, 18 Jan 2021 08:23 PM (IST)
12943 ग्राम पंचायत वार्ड की होगी मैपिंग
12943 ग्राम पंचायत वार्ड की होगी मैपिंग

जागरण संवाददाता, उन्नाव: आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए चल रही चरणबद्ध प्रक्रिया में जहां परिसीमन का काम पूरा किया जा चुका है। वहीं आबादी गठन का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। इसके साथ ही अब जिले की 1040 ग्राम पंचायतों के 12943 वार्डों की मैपिग कराई जाएगी। मैपिग की प्रक्रिया के बाद 22 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

सोमवार को विकास भवन सभागार में जिला विकास अधिकारी मनीष कुमार व सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत-निकाय डॉ. संजय कुमार द्विवेदी ने खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को किया जाना है। इससे पहले 12943 ग्राम पंचायत वार्डों की मैपिग कराई जानी है। इस पर काम शुरू भी हो चुका है। बीडीओ अपने विकासखंड की ग्राम पंचायतों के वोटर और वार्डों की संख्या का मिलान करें। इसके लिए सभी को यूजर आईडी दी जा रही है। खंड विकास अधिकारियों की ही जिम्मेदारी होगी कि वह देखे कि कौन वार्ड किस बूथ में जा रहा है। इसके बाद ही सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

----------

घट-बढ़ सकती है पोलिग बूथ की संख्या

- मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन से पहले मैपिग का काम पूरा होना है। जिले में अभी फिलहाल 3657 पोलिग बूथ बनाए गए हैं। सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद हो सकता है कुछ बूथ घट या बढ़ जाएं। इसलिए मैपिग का काम जल्द निपटाएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह आयोग का महत्वपूर्ण कार्य है। जो भी लापरवाही करेगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है।

chat bot
आपका साथी