खंती में बस पलटने से 12 बराती घायल

कानपुर रायबरेली मार्ग पर थाना बिहार क्षेत्र के सहीला माइनर के पास बुधवार को बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंती में जा घुसी। हादसे में एक दर्जन से अधिक बराती घायल हो गए। वहीं चकलवंशी में बाइक खंती में पलट गई जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया तथा बिहार व बारा सगवर थाना क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में तीन लोग घायल हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 12:14 AM (IST) Updated:Thu, 14 Nov 2019 06:13 AM (IST)
खंती में बस पलटने से 12 बराती घायल
खंती में बस पलटने से 12 बराती घायल

जागरण टीम, उन्नाव : कानपुर रायबरेली मार्ग पर थाना बिहार क्षेत्र के सहीला माइनर के पास बुधवार को बरातियों से भरी बस अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खंती में जा घुसी। हादसे में एक दर्जन से अधिक बराती घायल हो गए। वहीं चकलवंशी में बाइक खंती में पलट गई जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बिहार और बारा सगवर थाना क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में तीन लोग घायल हो गए।

थाना बिहार क्षेत्र के ग्राम मनिकापुर से सुबराती शाह के लड़के निजाम की बरात बुधवार को ग्राम बरसे जनपद रायबरेली निवासी मो सलीम के यहां जा रही थी। मनिकापुर से बरात दो बसों और कई छोटे वाहनों से जा रही थी। बरात में वाहन एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ लगाये थे। बिहार के आगे बरात पहुंची ही थी कि बस नंबर यूपी-78 टी 9243 अंशिका ढाबा व सहीला माइनर के बीच में यांत्रिक खराबी आने के कारण सड़क के किनारे खंती में झाड़ियों के बीच घुस गई। बस में सवार लोगों में शोर शराबा मच गया। आवाज सुनकर आसपास के लोग और पीछे से आ रहे बरातियों ने बस में फंसे लोगों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला। घटना की सूचना पाकर थाना प्रभारी अजय कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे तथा एम्बुलेंस बुलाकर गंभीर रूप से घायल बुलाकी (70) पुत्र कासिम, असलम (25) पुत्र नोसाद व नोसाद का नाती अकरम (7) निवासी मनिकापुर को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुमेरपुर भेजा। इनके अलावा ढोल वादक अकठी निवासी कुलदीप (28), मनिकापुर के अनवर (20) पुत्र मुंशी और आदिल (16) आदि भी घायल हो गए। बस में करीब पचास लोग सवार थे। इनमें काफी लोगों को हल्की फुल्की चोट आई। बरातियों का कहना था कि शुरू से बस का चालक तेज गति से चला रहा था। जब लोगों ने मना किया वह वह नहीं माना। घटना के बाद बस का चालक व कंडक्टर भाग जाने में सफल रहे। करीब एक घंटा बाद बरात दूसरे वाहनों से ग्राम बरसे रायबरेली को रवाना हुई। वहीं बांगरमऊ से शुक्लागंज जा रहे बाइक सवार सूरज (24) पुत्र सुरेश मांखी के चेतान खेड़ा गांव के मोड के पास पहुंचा था। बाइक की गति तेज होने से वह नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे बाइक पलट गई, जिसमें सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं थाना बारा सगवर के ग्राम गड़ेवा निवासी राजू वर्मा पुत्र उमा शंकर बुधवार को खरझारा जा रहा था। वह खरझारा मोड़ पर पहुंचा ही था कि एक स्कूली बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायल को पीएचसी बीघापुर पहुंचाया जहां हालत चिताजनक होने के कारण जिला अस्पताल भेज दिया गया। दूसरी घटना थाना बिहार के कानपुर-रायबरेली मार्ग में आंशिक ढाबे व गनेशी खेड़ा के बीच हुई। यहां दो बाइक के टकरा जाने से एक बाइक सवार रवीन्द्र कुमार (35) पुत्र शिव कुमार निवासी लालगंज, रायबरेली एवं उमेश कुमार (37) पुत्र भवानी प्रसाद निवासी करदहा थाना मौरावां घायल हो गये। दूसरा बाइक सवार घटना के बाद भाग जाने में सफल रहा। घायलों का इलाज पीएचसी सुमेरपुर में चल रहा है।

chat bot
आपका साथी