वृद्ध को टक्कर मारने के बाद हॉकी से पीटा

शुक्लागंज, संवाद सहयोगी : थानाक्षेत्र में दबंगों ने एक वृद्ध को बाइक से टक्कर मारने के बाद जमकर उत्प

By Edited By: Publish:Thu, 18 Dec 2014 08:43 PM (IST) Updated:Thu, 18 Dec 2014 08:43 PM (IST)
वृद्ध को टक्कर मारने के बाद हॉकी से पीटा

शुक्लागंज, संवाद सहयोगी : थानाक्षेत्र में दबंगों ने एक वृद्ध को बाइक से टक्कर मारने के बाद जमकर उत्पात मचाया। टक्कर लगने के बाद वृद्ध ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने उसे अपने साथियों की मदद से लाठी डंडे से पीट दिया। बीच बचाव में राहगीर आए तो दबंगों ने फोन कर अपने आधा दर्जन साथियों को लाठी डंडे के साथ बुला लिया और माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। इस बीच लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस की जीप देख आरोपी युवक भाग निकले।

जानकारी अनुसार रामनगर निवासी 60 वर्षीय चंद्रलाल राजधानी मार्ग पर ठेला लगा कर सब्जी बेचते हैं। गुरुवार की शाम करीब साढे छह बजे वह सब्जी बेचने के बाद ठेला लेकर गांधीनगर वाली गली में जा रहे थे। तभी विपरीत दिशा से एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उनके ठेके में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दबंग युवकों ने वृद्ध को गली गलौज देना शुरू कर दिया। वृद्ध ने विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। वृद्ध को पिटता देख राहगीरों ने बीच बचाव का प्रयास किया तो आरोपियों ने फोन कर अपने आधा दर्जन दोस्तों को भी बुला लिया। कुछ ही देर में युवक हाथों में हाकी डंडे लेकर घटना स्थल पर पहुंच गए। यह देख बीच बचाव को पहुंचे लोग भी इधर उधर भागने लगे। दबंगों ने सड़क पर खुलेआम माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। घटना की जानकारी गंगाघाट थाना पुलिस को होने पर पुलिस जीप से पहुंची तो आरोपी बाइकों पर सवार होकर इधर उधर भाग निकले। पीड़ित ने थाने में तहरीर देने की बात कही है। पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ करने की बात कही है।

chat bot
आपका साथी