हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

पुरवा, संवाद सहयोगी : गत 17 नवम्बर को ग्राम कसरौर में पूर्व प्रधान के पुत्र की हत्या के मामले कई दिन

By Edited By: Publish:Sun, 23 Nov 2014 08:19 PM (IST) Updated:Sun, 23 Nov 2014 08:19 PM (IST)
हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार

पुरवा, संवाद सहयोगी : गत 17 नवम्बर को ग्राम कसरौर में पूर्व प्रधान के पुत्र की हत्या के मामले कई दिनों से सफलता हाथ लगी। मामले में हत्यारोपी पिता-पुत्र को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली प्रभारी आमोद रंजन चौधरी ने बताया कि रविवार की दोपहर पुरवा-उन्नाव मार्ग पर मंगतखेड़ा पेट्रोल टंकी के निकट पड़री मोड़ पर अशोक के हत्यारोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कसरौर के अशोक तिवारी पुत्र स्व. रामचन्द्र की हत्या एवं प्रमोद पर जानलेवा हमला करने के आरोपी गांव के ही बुद्धीलाल लोधी और उसके पुत्र सोमजीत को पकड़ लिया गया है। उनकी निशान देही पर ग्राम निद्धाखेड़ा नहर पुलिया के पास झाड़ियों में हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।

गौरतलब है कि गत 17 नवंबर को कसरौर में सुबह 8.30 बजे के करीब अशोक व उसके बड़े भाई प्रमोद पर जानलेवा हमले के दौरान अशोक की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। घटना के पीछे पांच बिसुवा भूमि के आधे हिस्से पर बुद्धीलाल लोधी और कमलेश के बीच विवाद था। इसमें अशोक कमलेश की पैरवी करता था। उस दिन भी विवादित भूमि पर दोनो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। इसके फलस्वरूप गोलीकांड हुआ और नतीजा हत्या तक पहुंच गया।

chat bot
आपका साथी