नकाबपोश लुटेरों ने सर्राफ को लूटा

पुरवा (उन्नाव), संवाद सहयोगी : शुक्रवार सरे शाम दुकान से घर वापस लौटते रहे बाइक सवार सर्राफा व्यवसा

By Edited By: Publish:Fri, 31 Oct 2014 08:55 PM (IST) Updated:Fri, 31 Oct 2014 08:55 PM (IST)
नकाबपोश लुटेरों ने सर्राफ को लूटा

पुरवा (उन्नाव), संवाद सहयोगी : शुक्रवार सरे शाम दुकान से घर वापस लौटते रहे बाइक सवार सर्राफा व्यवसायी से दो बाइकों पर सवार छह लुटेरों ने तमंचे के बल पर पांच किलो चांदी व 40 ग्राम सोने के जेवर 40 हजार की नकदी समेत लगभग साढ़े तीन लाख कीमत का सामान लूट ले गए। घटना के दौरान लुटेरे व्यापारी की बाइक से चाभी निकालकर भाग निकले। किसी दूसरी चाभी की मदद से बाइक को स्टार्ट कर उसने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया। किन्तु वह तब तक उसकी नजरों से ओझल हो चुके थे। इसके बाद व्यापारी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी, सीओ व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन की।

पुरवा नगर के मोहल्ला राजाबाजार निवासी संजय सोनी पुत्र पुत्तीलाल की सर्राफा व्यापारी है। उनकी मिर्रीकलां कला में दुकान है। शुक्रवार देर शाम संजय दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहा था। पुरवा-सोहरामऊ मार्ग पर ग्राम फतेहगंज स्थिति भट्ठे के निकट उसे दो काली बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने रोक लिया। लुटेरों में तीन नकाबपोश थे जबकि तीन बिना नकाब के थे। गाड़ी के रुकते ही लुटेरों ने संजय पर तमंचे ताने और उनमें से दो नो उसके कंधे से टंगा बैग छीन लिया। संजय के अनुसार बैग में 40 ग्राम सोना व 5 किग्रा. चांदी के जेवरात और चालीस हजार रुपए की नकदी थी। इसके बाद बदमाशों ने संजय के हाथ में पहनी हुई सोने की अंगूठी को अपने दांतों से भी खींचने का प्रयास किया। लेकिन वह उसमें सफल नहीं हुए। इधर आवाजाही देख लुटेरो ने उसकी बाइक की चाभी निकाली और पुरवा की ओर भाग निकले।

घटना के बाद संजय सोनी ने उधर से गुजर रहे एक राहगीर को रोका और उसकी चाभी लेकर अपनी बाइक स्टार्ट की। इसके बाद उसने लुटेरो का पीछा किया। किन्तु कुछ दूरी पर दिखाई पड़ने के बाद वह कहां गायब हो गए कुछ पता ही नहीं चला। लाखों की लूट के शिकार बने सर्राफा व्यवसायी ने घटना के बाद कोतवाली में खुद आकर इसकी सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस कंट्रोल रूम के माध्यम से पूरे जिले में नाकेबंदी की गई और छानबीन शुरू हुई। घटना की सूचना पर कोतवाली का चार्ज संभालने के बाद कोतवाल अमोद रंजन चौधरी, सीओ आरपी सिहं मौके पर पहुंचे कर छानबीन की। इधर सूचना पर पुलिस अधीक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव भी मौके पर पहुंचे। जहां लूट के शिकार सर्राफा व्यवसायी से घटना की जानकारी ली।

chat bot
आपका साथी