टेंपो की टक्कर से साइकिल सवार घायल

By Edited By: Publish:Sat, 19 Apr 2014 07:51 PM (IST) Updated:Sat, 19 Apr 2014 07:51 PM (IST)
टेंपो की टक्कर से साइकिल सवार घायल

शुक्लागंज, संवाद सहयोगी : सुबह के वक्त काम पर जा रहा युवक दो टेंपो की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद एक टेंपो का चालक वाहन छोड़ कर भाग निकला। वहीं, दूसरे चालक ने घायल का निजी अस्पताल में इलाज कराया।

जानकारी अनुसार कंचननगर निवासी रमन मिश्रा पुत्र राजाराम मिश्रा सुबह करीब दस बजे कानपुर की ओर काम पर जा रहा था। इस बीच उन्नाव की ओर से कानपुर की ओर जा रही एक अनियंत्रित टेंपो ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। घटना में साइकिल सवार युवक सामने से आ रहे दूसरे टेंपो में घुस गया। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद सामने से आए टेंपो का चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। पीछे से टक्कर मारने वाले चालक को घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने टेंपो को अपने कब्जे में ले लिया।

chat bot
आपका साथी