गांव में दिखा तेंदुए जैसा जानवर, ग्रामीणों में दहशत

संवादसूत्र, लम्भुआ (सुलतानपुर) : तेंदुआ या तेंदुए जैसे किसी जंगली जानवर के होने की आशंका से

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Aug 2018 11:32 PM (IST) Updated:Thu, 02 Aug 2018 11:32 PM (IST)
गांव में दिखा तेंदुए जैसा जानवर, ग्रामीणों में दहशत
गांव में दिखा तेंदुए जैसा जानवर, ग्रामीणों में दहशत

संवादसूत्र, लम्भुआ (सुलतानपुर) : तेंदुआ या तेंदुए जैसे किसी जंगली जानवर के होने की आशंका से ग्रामीणों में दहशत है। क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वन विभाग के अधिकारी और कर्मियों की टीम मौके पर पहुंचकर कां¨बग कर रही है। टीम के सदस्यों को फिलहाल, तेंदुए या अन्य किसी जंगली जीव के पगचिन्ह नहीं मिले हैं। एहतियात के तौर पर क्षेत्र में वनकर्मी निरंतर बने हैं। तहसील के स्थानीय कोतवाली क्षेत्र का सखौलीकलां गांव गोमती नदी के किनारे है। बुधवार की रात ग्रामीणों ने तेंदुए जैसा जंगली जीव देखा तो उसकी घेराबंदी की। साथ ही 100 डायल को सूचना दी। लम्भुआ व मोतिगरपुर की पीआरवी वाहन के साथ पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। पर, तब तक जानवर भाग निकला था। रात करीब 11 बजे वन अधिकारियों को इसकी सूचना मिली। प्रभारी क्षेत्रीय वन अधिकारी एसपी मिश्र बताते हैं कि रात में ही वन कर्मियों की टीम मौके पर भेजी गई थी। गुरुवार को दिन में वे खुद गांव गए थे। अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ग्रामीण जिस जानवर पर शक कर रहे हैं, वह तेंदुआ ही है। रात में टीम गांव में ही रहेगी ताकि देखे गए जानवर की खोज पहचान की जा सके। उन्होंने कहाकि प्रथम ²ष्टया क्षेत्र में तेंदुआ होने की सूचना सही नहीं प्रतीत होती। किसी तरह के पगचिन्ह नहीं मिले हैं, फिर भी भारी बरसात के चलते पगचिन्हों के मिलने पर भरोसा न कर वन विभाग देखे गए जानवर की तलाश में जुटा है।

chat bot
आपका साथी