24 घंटे में गोदाम हो जाएगा खाली, महकमे में अफरा-तफरी

सैकड़ों क्विंटल गेहूं अंकुरित होने की घटना से सहकारी समिति पर सुबह सात बजते ही घनघाने लगे फोन।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 11:20 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 11:20 PM (IST)
24 घंटे में गोदाम हो जाएगा खाली, महकमे में अफरा-तफरी
24 घंटे में गोदाम हो जाएगा खाली, महकमे में अफरा-तफरी

सुलतानपुर : अफसरों की लापरवाही से अंकुरित हो गया सैकड़ों क्विंटल गेहं की खबर जागरण में शुक्रवार को प्रकाशित होने के बाद महकमे में अफरा-तफरी मच गई है। सुबह सात बजे से ही साधन सहकारी समिति हरीपुर में उच्चाधिकारियों के फोन बजने लगे। अधिकारियों ने सख्त लहजे में निर्देश दिया कि 24 घंटे के अंदर समिति से गोदाम तक गेहूं हर हाल में पहुंच जाना चाहिए।

बरसात ने गेहूं क्रय केंद्रों में गोदाम के इंतजामों की पोल खोल दी। साधन सहकारी समिति हरीपुर क्रय केंद्र अब तक 49 किसानों के 1927 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। इसमें मात्र 600 क्विंटल की डिलीवरी हुई है। शेष 1327 क्विंटल गेहूं क्रय के गोदाम में रखा गया। गोदाम में जगह न होने से कुछ बोरे बाहर पन्नी से ढककर रखा गया है। लेकिन, यह इंतजाम नाकाफी साबित हो रहा है। पिछले सप्ताह के बाद लगातार चार दिनों से हो रही बरसात से गोदाम की छत से पानी टपक रहा है। इससे उसके अंदर रखे अनाज के बोरे भीग गए। नतीजा यह रहा कि अनाज के बीज अंकुरित हो गए। सचिव ने बताया कि दो-तीन और बीत जाता तो गेहूं खराब हो जाता।

बोले सचिव :

सचिव दशरथ उपाध्याय ने बताया कि 24 घंटे के अंदर गोदाम खाली हो जाएगा। सुबह सात बजे से ही सहायक आयुक्त, सहायक निबंधक, जिला प्रबंधक, अपर सहकारिता का फोन आया है। उन्होंने बताया कि दो ट्रक की व्यवस्था हो गई है। गेहूं लोडिग कराकर शनिवार की सुबह तक गोदाम तक भेज दिया जाएगा, जो गेहूं भीग रहा था उसे हटाकर सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया है।

किसानों ने सराहा :

जुनेदपुर के कमलेश मिश्र, हरीपुर के प्रधान मकसूदन सिंह, हरीपुर के विजय तिवारी, गोपालपुर सराय ख्वाजा मनोज सिंह, बहाउद्दीनपुर के पंकज सिंह, कंचन उपाध्याय, रचना उपाध्याय, कल्लू सिंह आदि ने दैनिक जागरण की इस पड़ताल को धन्यवाद देते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि अखबार की सक्रियता के चलते लाखों का गेहूं बर्बाद होने से बच गया।

chat bot
आपका साथी