बार चुनाव : पड़े नब्बे फीसद वोट, परिणाम आज

By Edited By: Publish:Wed, 30 Jul 2014 10:08 PM (IST) Updated:Wed, 30 Jul 2014 10:08 PM (IST)
बार चुनाव : पड़े नब्बे फीसद वोट, परिणाम आज

सुल्तानपुर : बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। 21 पदों के लिए कुल 54 प्रत्याशी मैदान में थे। जिनकी किस्मत मतपेटियों में बंद हो गई है। गुरुवार को वोटों की गिनती के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।

1329 मतदाताओं में 1202 ने वोट डालकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अधिवक्ता संघ कार्यकारिणी के वार्षिक चुनाव के लिए दीवानी न्यायालय स्थित बार सभाकक्ष में कुल चार बूथ बनाए गए थे। जिन पर अध्यक्ष व महासचिव समेत कुल 54 पदों के लिए बार के सदस्यों ने वोट डाले। पूर्वाह्न दस बजे से शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम 4:30 बजे तक शांतिपूर्ण माहौल में चलती रही। कुल 1202 वकीलों ने मतदान किया। जिसमें से बूथ संख्या एक पर 306, दो पर 266, तीन पर 326 व बूथ संख्या चार पर 308 वोट पड़े। 127 अधिवक्ताओं ने वोट नहीं डाला।

chat bot
आपका साथी