सुलतानपुर के जयसिंहपुर में भीषण अग्निकांड, आग बुझाने खुद पहुंचे वरुण गांधी

जयसिंहपुर क्षेत्र में रविवार को भीषण अग्निकांड की घटना में 50 से अधिक घर जलकर राख हो गए। इसकी जानकारी मिलते ही सभा बीच में ही छोड़कर मौके पर पहुंचे वरुण गांधी।

By Divyansh RastogiEdited By: Publish:Sun, 05 May 2019 06:07 PM (IST) Updated:Sun, 05 May 2019 11:12 PM (IST)
सुलतानपुर के जयसिंहपुर में भीषण अग्निकांड, आग बुझाने खुद पहुंचे वरुण गांधी
सुलतानपुर के जयसिंहपुर में भीषण अग्निकांड, आग बुझाने खुद पहुंचे वरुण गांधी

सुलतानपुर, जेएनएन। जयसिंहपुर क्षेत्र में रविवार दोपहर बाद भीषण अग्निकांड की घटना में 50 से अधिक घर जलकर राख हो गए। तेज हवा के चलते आग की लपटें एक गांव से दूसरे गांव तक फैलती रहीं। देखते ही देखते कई गांव इसके चपेट में आ गए। दोपहर करीब एक बजे हुए इस अग्निकांड से दर्जनों गांवों में अफरा-तफरी मच गई।

ग्रामीण देर तक फोन लगाते रहे, लेकिन फायर ब्रिग्रेड की गाड़ियां मौके पर नहीं पहुंच रहीं थीं। इस बात की जानकारी जयसिंहपुर के शुकुल दुलैचा में जनसभा कर रहे वरुण गांधी को मिली। उन्होंने फायर ब्रिगेड को फोन कर सभा बीच में ही छोड़ और अन्य सभाएं रद कर सीधे पदारथपुर गांव पहुंच गए। वरुण गांधी फायर ब्रिगेड के साथ स्वयं भी मदद करने में जुट गए।

वरुण गांधी ने डीएम-एसपी को भी फोन करके मौके पर तलब किया। करीब दो किलोमीटर खेत में चलकर वरुण गांधी दूबेपुर में जले घरों को देखने पहुंचे। डीएम से कहा कि एक-एक व्यक्ति का मुआवजा मिलना चाहिए। आग की लपटों ने फसलों को भी चपेट में लिया। खेत व बाग में आग बढ़ी तो किसान अपने गेहूं के बोझ लेकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे। आग बुझने तक वरुण गांधी मौके पर डटे रहे। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी