दीपावली के बाद दिल्ली जाने वाली ट्रेनें हुई फुल

सुल्तानपुर : दीपावली मनाने घर आए परदेसी अब वापस लौटने लगे हैं। जिससे राजधानी को जाने वाली ट्रेनें फु

By Edited By: Publish:Sat, 25 Oct 2014 09:57 PM (IST) Updated:Sat, 25 Oct 2014 09:57 PM (IST)
दीपावली के बाद दिल्ली जाने वाली ट्रेनें हुई फुल

सुल्तानपुर : दीपावली मनाने घर आए परदेसी अब वापस लौटने लगे हैं। जिससे राजधानी को जाने वाली ट्रेनें फुल हो गई हैं। श्रमजीवी एक्सप्रेस में तो 'नो रूम' की स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे में दिल्ली जाने वाले लोगों के सामने अब तत्काल टिकट का ही सहारा बचा है।

दीपावली की छुट्टियां खत्म होते ही लोग काम पर लौटने लगे हैं। खासकर राजधानी दिल्ली में नौकरी करने वाले लोगों की भारी भीड़ रिजर्वेशन कराने के लिए स्टेशन पर जुट रही है। लेकिन राजधानी को जाने वाली करीब दर्जन भर यात्री गाड़ियों की सीटें फुल हो चुकी हैं। जिससे लोगों के सामने समस्या उत्पन्न हो गई है। राजगीर से नई दिल्ली को जाने वाली श्रमजीवी एक्सप्रेस में अगले तीन दिनों तक नो रूम की स्थिति पैदा हो गई है। सद्भावना एक्सप्रेस की भी आरक्षित बोगियां फुल हो गई हैं। रेल प्रशासन के मुताबिक करीब पंद्रह दिनों तक इन दोनों ट्रेनों में रिजर्वेशन संभव नहीं है। सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को बनारस से दिल्ली जाने वाली समर एक्सप्रेस, मालदा टाउन से रविवार, मंगलवार व शुक्रवार दिल्ली को जाने वाली फरक्का एक्सप्रेस। सप्ताह में दो दिन बुधवार व शनिवार को वाया दिल्ली-अहमदाबाद जाने वाली अहमदाबाद एक्सप्रेस व सोमवार व शुक्रवार को सियालदाह से दिल्ली जाने वाली यात्री गाड़ियों में सीट के लिए मारामारी है। इन सभी प्रमुख रेलगाडि़यों के फुल हो जाने से लोगों के साथ समय से गंतव्य तक पहुंचने का संकट आन पड़ा है। ऐसी स्थिति में तत्काल टिकट के लिए भोर से ही आरक्षण केंद्र के बाहर लोगों की भारी भीड़ जुट रही है। मौके की नजाकत भांप दलाल भी सक्रिय हो गए हैं। जिनके निशाने पर भोले-भाले ग्रामीण हैं। बताया जाता है कि दलाल लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर महंगे दामों पर रिजर्वेशन कराने का झांसा दे रहे हैं।

chat bot
आपका साथी