ट्वीट हुई खबर तो दुरुस्त होने लगीं सड़कें

गड्ढों के चलते यात्रियों को आवागमन में परेशानी तो उठानी ही पड़ती थी वहीं भारी वाहन भी इसमें फंस जाते थे जिससे घंटों लंबा जाम लगा रहता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 10:18 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 10:18 PM (IST)
ट्वीट हुई खबर तो दुरुस्त होने लगीं सड़कें
ट्वीट हुई खबर तो दुरुस्त होने लगीं सड़कें

सुलतानपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग से लेकर जिला मुख्यालय को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गए हैं। बरसात से गड्ढों में हुए जलभराव के चलते राहगीर चोटहिल हो रहे हैं। इस समस्या को दैनिक जागरण ने शनिवार के अंक में सड़के बनी झील हाइवे पर सफर करने में हिचकोले खा रहे लोग, शीर्षक से खबर को प्रकाशित किया। इसे सांसद मेनका गांधी के प्रतिनिधि रंजीत कुमार ने संज्ञान में लेकर उच्चाधिकारियों को ट्वीट किया। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण प्राधिकरण के अधिकारी हरकत में आए। लखनऊ-वाराणसी व अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग के चौराहा पयीगपुर व आसपास सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया।

इस मार्ग पर बने गड्ढों के चलते यात्रियों को आवागमन में परेशानी तो उठानी ही पड़ती थी, वहीं भारी वाहन भी इसमें फंस जाते थे, जिससे घंटों लंबा जाम लगा रहता है। इसका खामियाजा उन मरीजों को भी भुगतना पड़ता था, जिन्हें एंबुलेंस के जरिए तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचना होता था। यही नहीं अपने प्रतिष्ठानों व गंतव्य तक पहुंचने की आपाधापी में आए दिन दुर्घटनाएं होती थीं। जिले के प्रमुख चौराहें में शुमार है पयागीपुर चौराहा। इस चौराहे से जिला समेत इलाहाबाद, लखनऊ, वाराणसी व बलिया के यात्री सफर करते हैं। चौराहे से लेकर लम्भुआ तक इस मार्ग में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। बलिया-लखनऊ राजमार्ग सहित मुख्यालय को जोड़ने वाला हर प्रमुख मार्ग जर्जर हो चुके हैं। सांसद प्रतिनिधि ने कहा कि चाहे राष्ट्रीय राजमार्ग हो या जिला की मुख्य सड़कें अथवा अन्य प्रमुख मार्ग सभी पर मरम्मत कार्य कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी