दो स्थानों पर गिरी आकाशीय बिजली,कोई हताहत नहीं

?? ????? ?? ???? ?????? ?????, ??? ????? ??? ??????????, ?????????: ???????? ????? ?? ????? ??? ?? ??????? ???? ??? ??????? ?? ??? ???? ?? ?? ???? ????? ?? ???? ??? ????? ???? ???????? ?? ?? ???? ??? ?? ???? ??? ??? ???? ????? ????? ???? ?? ??????? ?????? ? ????????? ??? ?????? ????? ???? ??????? ??? ????? ??? ???? ????? 24 ???? ??? ???? ??? ???? ?? ????? ???? ?? ??????? ????

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Feb 2019 12:00 AM (IST) Updated:Sat, 16 Feb 2019 12:00 AM (IST)
दो स्थानों पर गिरी आकाशीय बिजली,कोई हताहत नहीं
दो स्थानों पर गिरी आकाशीय बिजली,कोई हताहत नहीं

सुलतानपुर: शीतकालीन वर्षा के दूसरे दौर का सिलसिला जारी है। गुरुवार की रात जिले भर मे कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई। शुक्रवार को भी लगभग दिन भर बदली छाई रही। सुबह हल्की वर्षा हुई। दो स्थानों भदैंया व जय¨सहपुर में आकाशीय बिजली गिरी। हालांकि कोई हताहत नही हुआ। आगामी 24 घंटे में बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

मौसम के मिजाज में बदलाव से छिटपुट बारिश का सिलसिला गुरुवार की रात भी जारी रहा। शुक्रवार की सुबह से बादल छाए रहे और रुक-रुककर बूंदाबांदी होती रही। सर्दी में इजाफा होने से गलन बढ़ गई। बारिश से गेंहू के किसानों को राहत मिली है वहीं सरसों, मटर और आलू को यह नुकसान पहुंचा रही है। भदैंया में बेलासदा गांव के सिवान में आकाशीय बिजली गिरी। इसकी चपेट में राम नरायन का घर आया और उनके घर की वाय¨रग तथा बिजली के उपकरण फुंक गए। कूरेभार के धनजई गांव में आकाशीय बिजली गिरने से रामबक्श मौर्य के घर की छत क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बल्दीराय में ओला पड़ा है। आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 13.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 3.6 किमीे प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चली। आगामी तीन दिनों तक बदली और वर्षा का अनुमान विभाग ने जताया है।

chat bot
आपका साथी