मेदन मवई गांव में शुरू हुई आध्यात्म मयी श्रीमद भागवत कथा

जगदगुरू रामानुजाचार्य उत्तराखण्ड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा श्रवण से सुख शांति की प्राप्ति होती है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 11:07 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 05:02 AM (IST)
मेदन मवई गांव में शुरू हुई आध्यात्म मयी श्रीमद भागवत कथा
मेदन मवई गांव में शुरू हुई आध्यात्म मयी श्रीमद भागवत कथा

अमेठी : विकास क्षेत्र के मेदन मवई गांव में कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा की शुरूआत हुई । शोभायात्रा में पास-पड़ोस के ग्रामीणों के साथ ही संभ्रांत नागरिक शामिल हुए। शोभायात्रा मेदन मवई गांव से शुरू होकर महेवन नाथ धाम पहुंची। जहां भगवान भोलेनाथ की आराधना के बाद शोभायात्रा समापन हुआ। उसके बाद नव दिवसीय अध्यात्ममयी श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ किया हुआ।

जगदगुरू रामानुजाचार्य उत्तराखण्ड पीठाधीश्वर स्वामी कृष्णाचार्य जी महाराज ने कहा कि श्रीमद भागवत कथा श्रवण से सुख शांति की प्राप्ति होती है। श्रीमद भागवत कथा जीवन का मार्ग दर्शन करती है। उन्होंने श्रद्धालुओं को श्रीमद भागवत कथा को अपने आचरण में उतारने की बात कही। कहा कि भगवान कृपा होती है तब धर्म कर्म का अवसर मिलता है। संतों के सानिध्य से आध्यात्म का भाव जागृत होता है। आध्यात्म ही भगवत प्राप्ति को प्रेरित करता है। इसलिए भगवान की कथा सुनने के लिए अवश्य जाना चाहिए। सत्संग और भगवत भजन सुनने वाला मनुष्य का कल्याण भगवान ही करते हैं। कथा के समापन पर आरती हुई और प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर राम सुमेर मिश्र, कलावती, शीतला प्रसाद मिश्र, निगलेश, सोनादेवी, बीडीसी तीरथराज मिश्र, ग्राम प्रधान राकेश मिश्र, दिनेश मिश्र, जिला पंचायत सदस्य मुकेश प्रताप सिंह, ब्लॉक प्रमुख गौरीगंज प्रतिनिधि उमेश प्रताप सिंह, सतीश श्रीवास्तव, उग्रसेन सिंह, अनुभव मिश्र, रमेश मिश्र, दीपू समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी