जलाभिषेक कर भक्तों ने टेका मत्था

(सुलतानपुर) : सोमवार को जलाभिषेक के लिए शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तहस

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 May 2018 10:39 PM (IST) Updated:Mon, 21 May 2018 10:39 PM (IST)
जलाभिषेक कर भक्तों ने टेका मत्था
जलाभिषेक कर भक्तों ने टेका मत्था

(सुलतानपुर) : सोमवार को जलाभिषेक के लिए शिव मंदिरों पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। तहसील क्षेत्र के जासापारा गांव में स्थित नागरेश्वरनाथ के प्राचीन मंदिर में मलमास के पर्व पर स्वयंभू मधुवर्ण शिव¨लग पर जलाभिषेक के लिए भारी संख्या में शिव भक्त पहुंचे। मलमास में शिव अराधना का विशेष महात्म्य बताया जाता है। जिसके चलते हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जासापारा गांव में स्थित नागरेश्वर नाथ के प्राचीन मंदिर में दूरदराज से लोग जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं। शिव¨लग पर शिव भक्तों ने जलाभिषेक किया। सुबह से जलाभिषेक का सिलसिला शुरू हुआ जो दोपहर बाद तक चलता रहा। हाथ में बेलपत्र, दूध, गंगाजल लिए भक्त गणों ने भोलेनाथ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान कर दिया। मलमास के पावन अवसर पर घर सुलतानपुर फांउडेशन व कुशभवनपुर उत्थान सेवा समिति के सदस्यों मनीष मिश्र, सोनू, लाल ¨सह, सौरभ ¨सह, रवी ¨सह, सत्यवान दूबे, शिवदत्त ¨सह, दिलीप दूबे, रिक्की ¨सह सहित ग्रामवासियों ने आने वाले श्रद्धालुओं को शर्बत पिलाकर उनका गला तर किया। जनवारीनाथ धाम अ अन्य शिव मंदिरों में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

chat bot
आपका साथी