मंदिरों पर पहरा, घरों में हुई अराध्यदेव की पूजा-अर्चना

घरों पर ही रहकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अराधना की और जलाभिषेक किया। उधर मंदिर के कपाट दिनभर बंद रहे। बाहर पुलिस का पहरा रहा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Jul 2020 12:32 AM (IST) Updated:Tue, 28 Jul 2020 06:10 AM (IST)
मंदिरों पर पहरा, घरों में हुई अराध्यदेव की पूजा-अर्चना
मंदिरों पर पहरा, घरों में हुई अराध्यदेव की पूजा-अर्चना

सुलतानपुर : सावन के चौथे सोमवार पर नगर में लॉकडाउन के चलते शिवमंदिरों के कपाट बंद रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए आह्वान का भी लोगों ने पालन किया। घरों पर ही रहकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अराधना की और जलाभिषेक किया। उधर, मंदिर के कपाट दिनभर बंद रहे। बाहर पुलिस का पहरा रहा। भोर में कुछ लोग मंदिर में जलाभिषेक करने पहुंचे। शारीरिक दूरी का अनुपालन करने के साथ भगवान का जलाभिषेक किया। वहीं दूर दराज ग्रामीणांचल में शिवमंदिरों में भक्तों ने जरूर जलाभिषेक कर मन्नत मांगी।

नगर के रामलीला स्थित सिद्धेश्वरनाथ मंदिर, पल्टन बाजार स्थित शिव मंदिर, जीएन रोड स्थित नर्मदेश्वर शिव मंदिरों में सुबह पूजन-अर्चन के बाद मंदिर बंद कर दिया। कुछ मंदिरों में बाहर से ही पूजन-अर्चन की व्यवस्था जरूर की गई थी। नगर के उद्योग कार्यालय के निकट स्थित देव वृक्ष पारिजात तले जरूर सुबह के समय महिलाओं ने दर्शन कर बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक किया। घर-घर ऊं नम: शिवाय के जाप व भोलेनाथ के जयकारे की आवाज जरूर सुनाई पड़ती रही। हालांकि ग्रामीणांचल स्थित शिवमंदिरों में जरूर चहल-पहल दिखी। लम्भुआ के जनवारीनाथ धाम, बेलवाई के शिवधाम, जयसिंहपुर, चांदा, बल्दीराय आदि गांवों में स्थित शिवमंदिरों में जलाभिषेक शारीरिक दूरी बनाकर शिवभक्तों ने किया।

chat bot
आपका साथी