सपाइयों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

भेटुआ ब्लाक मुख्यालय पर जुटे सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ निकाली भड़ास

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Jun 2020 12:00 AM (IST) Updated:Fri, 26 Jun 2020 06:09 AM (IST)
सपाइयों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
सपाइयों ने विभिन्न मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

अमेठी : सपा युवा नेता सूबेदार यादव सम्राट की अगुवाई में गुरुवार दोपहर पार्टी पदाधिकारियों ने भेटुआ ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने कानपुर बालिका गृह कांड में बहन बेटियों को न्याय दिलाने के साथ ही शिक्षण संस्थाओं की फ़ीस माफ़ हो कराने की मांग की। नेताओं ने कहाकि पेट्रोल और डी•ाल की बढ़ी हुई मूल्यवृद्धि वापस ली जाय।

जिले में थानों और तहसीलों में लेनदेन बंद करवाया जाय और पुलिसिया उत्पीड़न बंद हो। सपा नेताओं ने कहा कि धरना प्रदर्शन कर अपनी मांगों को रखा गया है। केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार यदि इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो आगे बहुत बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में फूलसिंह, भोला यादव, प्रेम प्रकाश यादव, वकील खान, राहुल यादव, मनोज यादव, सचिन ,सत्यम शर्मा सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी