दुराचार का एक आरोपी गिरफ्तार, जांच करने पहुंचे एसपी

सुल्तानपुर : हलियापुर थानाक्षेत्र में चौबीस घंटे के भीतर दुराचार की दो वारदातों ने पुलिस महकमे की नी

By Edited By: Publish:Wed, 29 Oct 2014 09:16 PM (IST) Updated:Wed, 29 Oct 2014 09:16 PM (IST)
दुराचार का एक आरोपी गिरफ्तार, जांच करने पहुंचे एसपी

सुल्तानपुर : हलियापुर थानाक्षेत्र में चौबीस घंटे के भीतर दुराचार की दो वारदातों ने पुलिस महकमे की नींद उड़ा दी है। हालांकि एक मामले में बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस अभी भी खाली हाथ है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और सभी अभियुक्तों के शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

हलियापुर थानाक्षेत्र के उस्कामऊ व जरईकला गांव में चौबीस घंटे के भीतर सोमवार व मंगलवार को हुई दुराचार की वारदातों से पुलिस व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। बताते चलें कि उस्कामऊ गांव में एक पैंतालिस वर्षीय महिला सोमवार की शाम बाग में गई हुई थी। जहां ग्रामवासी युवक अंसार ने उसके साथ दुराचार किया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता अवसाद ग्रस्त थी। मामले में नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई। अभियुक्त अंसार को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अभी चौबीस घंटे भी नहीं बीते थे कि जरईकला गांव में मंगलवार को अपराह्न एक किशोरी नित्यक्रिया के लिए खेत की ओर गई थी। जहां पर ग्रामवासी दो युवकों ने उसे दबोच लिया और दुराचार किया। मंगलवार की देररात पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक आरोपियों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस अधीक्षक सौमित्र यादव ने घटनास्थल का बुधवार को निरीक्षण किया। उन्होंने हलियापुर पुलिस से अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

chat bot
आपका साथी