भाजपा के प्रति मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेशचंद्र ने कहा पीएम के नेतृत्व में देश को नई दिशा मिल रही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 25 Aug 2020 10:54 PM (IST) Updated:Tue, 25 Aug 2020 10:54 PM (IST)
भाजपा के प्रति मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
भाजपा के प्रति मजबूत हो रहा जनता का विश्वास

सुलतानपुर : काशी क्षेत्र के अध्यक्ष महेश चंद्र ने मंगलवार को कहा कि जनता का विश्वास भाजपा के प्रति मजबूत हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुआई में देश व प्रदेश को नई दिशा मिल रही है। वह वर्चुअल बैठक के जरिए जिले के कार्यकर्ताओं से मुखातिब थे।

जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में उन्होंने कहा कि मिशन 2022 की तैयारी में बूथों को फुलप्रूफ बना लिया गया है। उन्हें वाट्सएप ग्रुप से जोड़ दिया गया है। सभी 26 मंडलों में पांच- पांच आइटी सेल कार्यकर्ताओं की टीम सक्रिय कर दी गई है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को मिशन को कामयाब बनाने के लिए पूरी ताकत व ईमानदारी से जुटना होगा। अगले सप्ताह से पांचों विधान सभाओं में सभी प्रभारी व संयोजकों को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने 2118 बूथों के सत्यापन की जानकारी ली। बैठक का संचालन महामंत्री घनश्याम चौहान ने किया। इस दौरान मंडल स्तर तक के पार्टी के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी सहित प्रमुख कार्यकर्ता से जुड़े रहे। सभी को संगठनात्मक कार्याें के संपादन में कोरोना प्रोटोकॉल के पालन की हिदायत दी।

chat bot
आपका साथी