'हर कार्यकर्ता का हो सम्मान'

सुल्तानपुर : पार्टी की मजबूती में कार्यकर्ता का योगदान अहम है। कार्यकर्ता संगठन में सक्रिय हो, इसके

By Edited By: Publish:Sun, 26 Oct 2014 09:09 PM (IST) Updated:Sun, 26 Oct 2014 09:09 PM (IST)
'हर कार्यकर्ता का हो सम्मान'

सुल्तानपुर : पार्टी की मजबूती में कार्यकर्ता का योगदान अहम है। कार्यकर्ता संगठन में सक्रिय हो, इसके लिए उसे सम्मान दिया जाए। यह बातें अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग के अध्यक्ष राम दुलार राजभर ने कहीं। वे रविवार को इसौली विस क्षेत्र के धारूपुर में सपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में बोल रहे थे।

इसौली विस क्षेत्र में हर बूथ पर सक्रिय सदस्य बनाने से हर्षित राजभर ने पार्टी की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि कार्यकर्ताओं ने विस क्षेत्र की सभी बूथों पर सदस्य बनाकर सराहनीय काम किया है। ऐसे कार्यो के लिए उनका सम्मान किया जाए। उन्होंने मजदूरों के हित में प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में चर्चा की। कहा कि गरीब वर्ग के कल्याण के लिए सपा सरकार कई योजनाएं चला रही है। पार्टी पदाधिकारी उन योजनाओं का प्रचार करें और पात्रों को उसका लाभ दिलावें। अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पार्टी की प्रगति के बारे में चर्चा करते हुए सरकार की नीतियों का फालोअप जाना। साथ ही पदाधिकारियों से समाजवादी योजनाओं के क्रियांवयन में सहयोग का आह्वान किया। बैठक में जिलाध्यक्ष प्रो.राम सहाय यादव समेत विस क्षेत्र के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी