मेनका पर प्रतिबंध के बाद संगठन ने संभाला मोर्चा

सुलतानपुर: केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी पर चुनाव आयोग द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 16 Apr 2019 10:54 PM (IST) Updated:Tue, 16 Apr 2019 10:54 PM (IST)
मेनका पर प्रतिबंध के बाद संगठन ने संभाला मोर्चा
मेनका पर प्रतिबंध के बाद संगठन ने संभाला मोर्चा

सुलतानपुर: केंद्रीय मंत्री व भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी पर चुनाव आयोग द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने के बाद जिले में उनके प्रचार का जिम्मा संगठन ने संभाल लिया है। वोटरों को धमकाने का मामला सही पाए जाने पर चुनाव आयोग ने मेनका गांधी पर 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे से 18 अप्रैल को सुबह 10 बजे तक यानि कुल 48 घंटे का प्रतिबंध लगाया है। इन दो दिनों में संसदीय क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में उनकी करीब 20 नुक्कड़ सभाएं व कार्यक्रम होने थे, लेकिन मेनका गांधी को प्रचार व बोलने पर रोक लगने से इनमें से कई कार्यक्रमों को पार्टी ने रद्द कर दिया। वहीं कुछ कार्यक्रमों का मोर्चा संगठन पदाधिकारियों ने स्वयं संभाल लिया है।

मंगलवार को पार्टी के जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू, जिला महामंत्री शशिकांत पांडेय, पूर्व जिलाध्यक्ष करुणाशंकर द्विवेदी व जिले के विधायकों समेत अन्य सभी पदाधिकारियों ने प्रचार की कमान अपने हाथ में थाम ली। उन्होंने कई जगहों पर मेनका गांधी के लिए पूर्व निर्धारित जगहों पर सभाएं कीं। हालांकि इस दौरान सभा में आए लोगों के बीच मेनका पर लगे प्रतिबंध की चर्चाएं होती रहीं। अचानक आयोग के प्रतिबंध से भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की मुश्किलें भी बढ़ गईं, क्योंकि उन्हें कार्यक्रमों में फेरबदल व कुछ को रद्द करना पड़ा। सोमवार की रात जब 48 घंटे प्रतिबंध की खबरें फ्लैश हुईं तो मेनका की टीम व उनके समर्थकों में निराशा छा गई।

chat bot
आपका साथी