भूमि विवाद में चली गोली, युवक जख्मी

गोली लगने से घायल युवक को सीएचसी से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Oct 2020 12:18 AM (IST) Updated:Wed, 21 Oct 2020 12:18 AM (IST)
भूमि विवाद में चली गोली, युवक जख्मी
भूमि विवाद में चली गोली, युवक जख्मी

सुलतानपुर : कोतवाली नगर के इमिलिया गांव में आबादी की जमीन पर कब्जेदारी के विवाद में चली गोली एक युवक को जा लगी। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में चार अन्य लोग भी जख्मी हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, गोली से जख्मी युवक को लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

सोमवार की शाम रामराज की पत्नी गुलाबो देवी उपले पाथ रही थी। इसी दौरान मौके पर पहुंचे रामजीत व इंद्रजीत ने उपले पाथने से मना किया तो विवाद शुरू हो गया। गुलाबो के घर से आए विपिन यादव ने फायर कर दिया। गोली लगने से इंद्रजीत जख्मी हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे व कुल्हाड़ी चलने लगे, जिससे चार अन्य लोग भी घायल हो गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल भूपेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर हत्या का प्रयास व गैर इरादतन हत्या के प्रयास के तहत मुकदमा दर्जकर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी