समरसता भोज देकर मनाया खिचड़ी पर्व

जगह-जगह आयोजित हुए कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Jan 2021 12:34 AM (IST) Updated:Fri, 15 Jan 2021 12:41 AM (IST)
समरसता भोज देकर मनाया खिचड़ी पर्व
समरसता भोज देकर मनाया खिचड़ी पर्व

सुलतानपुर : मकर संक्रांति पर्व पर गुरुवार को जिलेभर में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। भाजपा के साथ कई संगठनों व सामाजिक संस्थाओं द्वारा खिचड़ी भोज का आयोजन हुआ।

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. आरए वर्मा की अगुवाई में गोलाघाट पर हवन पूजन व खिचड़ी भोज कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में महामंत्री सुशील त्रिपाठी, विधायक सीताराम वर्मा, पूर्व विधायक अर्जुन सिंह, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार, लालजी वर्मा, इंद्रजीत वर्मा, विजय सिंह रघुवंशी, भावना सिंह आदि मौजूद रहे। नगर में सहेली संस्था द्वारा खिचड़ी भोज व कंबल वितरण का आयोजन अध्यक्ष शशिकला निगम व सचिव आशा खेतान के संयोजकत्व में किया गया। इस मौके पर कुमकुम गुप्ता, प्रेमा सोनी, डॉ. संगीता श्रीवास्तव, संध्या जायसवाल, बबिता सिंह आदि मौजूद रहीं। कादीपुर में सत्यनाथ मठ पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता भोज आयोजित किया। कपाली महाराज ने संक्रांति अवसर पर जप, तप, दान, स्नान, श्राद्ध, तर्पण आदि के महत्व पर प्रकाश डाला। दूबेपुर प्रतिनिधि के अनुसार, ग्राम पंचायत अहिमाने के झालापुर के समीप स्थित झालापुर में एडवोकेट प्रदीप कुमार यादव द्वारा खिचड़ी भोज आयोजित किया गया। भदैयां में दोमुहां चौराहे पर खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर सत्यराम पांडेय हनुमान पांडेय अखिलेश कुमार पंकज दूबे पं श्याम किशोर दूबे आदि मौजूद रहे। कुड़वार प्रतिनिधि के अनुसार अयोध्या लाल में सामाजिक समरसता के साथ खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वयंसेवकों द्वारा ध्वज लगाकर महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। आयोजक रामचंद्र मिश्र ने सभी लोगों का आभार जताया। कार्यक्रम में संघ के नवीन श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, राम सूरत तिवारी, रमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी