पहले से शादीशुदा दंपती की करा दी दोबारा शादी

-?? ??? ?? ???? ?? ??? - ??? ?? ??? ?? ???? -????? ?? ???? - ??? ?? ????????? ??? ?? ??? ?? ???????? ???????????, ??????(?????????) : ?? ?????? ?????? ?? ?????? ?? ???? ??? ???? ???? ????? ??? ?????? ???????? ?? ??????? ????? ????? ??? ?????? ?????? ?? ???? ??? ?? ?? ???? ???? ????? ?? ?? ???? ???? ??? ?? ??? ???? ???? ?????? ?????? ?? ?????? ???? ?? ?? ??? ??? ???? 28 ????? ?? ??????? ????? ???????? ?? ??????????? ??????? ????? ??? ?? ??? ???? ?? ???? ??? ?? ??, ?? ???? ?? ?? ?? ?? ??? ???? ?? ????- ???? ??? ????? ?? ?? ?????? ?????? ?? ?? ?? ?????? ??? ?????? ?? ??? ???

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Dec 2018 10:04 PM (IST) Updated:Sun, 16 Dec 2018 10:04 PM (IST)
पहले से शादीशुदा दंपती की करा दी दोबारा शादी
पहले से शादीशुदा दंपती की करा दी दोबारा शादी

संवादसूत्र, लम्भुआ(सुलतानपुर) : सीएम सामूहिक विवाह योजना में भी पैसा हजम करने का खेल शुरू हो गया है। इस योजना के तहत कराई जाने वाली शादियों में घोर लापरवाही बरती जा रही है। गत 28 नवंबर को लंभुआ में हुए सामूहिक विवाह में तो अफसरों ने हद कर दी। ऐसे जोड़े की शादी करा दी जो पहले से ही शादी-शुदा है। यही नहीं उस दंपती को एक नौ माह का बेटा भी है। यह प्रकरण सरकारी कामकाज के तरीकों पर सवाल खड़ा करता है।

निर्धन परिवारों की सामूहिक विवाह योजना में लक्ष्य पूर्ति के दबाव कहें या कुछ और बिना जांच पड़ताल के ही कोरम पूरे किए जा रहे हैं। ऑनलाइन शिकायत के बाद पूरा मामला प्रकाश में आया है। इससे महकमें में हड़कम्प मच गया है। अब अफसर मामले को दबाने में जुटे हुए हैं। एसडीएम समेत अन्य अफसरों की मौजूदगी में उस दिन कुल 10 जोड़ो का विवाह हुआ था। इस विवाह समारोह में चौपरिया गांव निवासी राम प्रवेश की पुत्री प्रियंका की शादी लोटिया गांव निवासी राकेश के बेटे राजवंत के साथ हुआ। राजवंत - प्रियंका के एक पुत्र अभिषेक (नौ माह ) भी है। उधर, राजवंत के पिता बताया कि उसे शादी के बारे में कुछ पता नहीं है। न ही वह शादी समारोह में शामिल ही हुआ था। जब उन्हें यह पता चला कि प्रियंका गर्भवती है तो वे उसे अपने घर लाए। तब से ही प्रियंका उनके घर रहती है। प्रियंका के पिता राम प्रवेश फोन पर बताया कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। उधर, प्रियंका ने कहा कि वे राजवंत (पति) के साथ अपने पिता के कहने पर ब्लाक के शादी समारोह में शिरकत करने गई हुई थी। उधर, बीडीओ अमर नाथ शुक्ल ने कहा तहकीकात करायी जा रही है। यह पता चला है कि दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे।

chat bot
आपका साथी