22 केंद्रों पर एक अक्टूबर से खरीदा जाएगा धान

सुल्तानपुर : जिले में धान खरीदने की प्रशासन ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। 22 केंद्र अब तक निर्धारि

By Edited By: Publish:Mon, 29 Sep 2014 09:08 PM (IST) Updated:Mon, 29 Sep 2014 09:08 PM (IST)
22 केंद्रों पर एक अक्टूबर से खरीदा जाएगा धान

सुल्तानपुर : जिले में धान खरीदने की प्रशासन ने तैयारियां मुकम्मल कर ली हैं। 22 केंद्र अब तक निर्धारित किए गए हैं। इन केंद्रों को एक अक्टूबर से धान खरीदने के लिए खोला जाएगा।

विपणन सत्र 2014-15 में धान खरीदारी के लिए प्रशासन ने पहले तो 22 केंद्र निर्धारित किए। पीसीएफ, यूपीएसएस, कर्मचारी कल्याण निगम व भारतीय खाद्य निगम को केंद्र आवंटित किए गए। किंतु हाल में अपरिहार्य कारणों का हवाला दे कर्मचारी कल्याण निगम ने धान खरीद से अपने को अलग कर लिया। अब प्रशासन ने केंद्रों की पूर्ति के लिए एनसीसीएफ व नेफेड को धान खरीदने को आमंत्रित किया है। प्रभारी जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी गंगा यादव ने बताया कि एक अक्टूबर से क्रय केंद्र खोले जाएंगे। कर्मचारी कल्याण निगम के स्थान पर दो अन्य समितियों को केंद्र आवंटित किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी