तीन हत्यारों को आजीवन कारावास व जुर्माना

??????? ? 1 ??? 25 ???? ????? ???????? ?? ??? ?????? ???????? ?? ??? ??? ?? 75 ??????? ??????? ?? ???? ?? ???? ????? ????? ????? ???? ?? ?????????? ???? ?? ??? 19 ??? ?? ???? ??? ????? ???? ?? ?????? ???? ????? ?? ??? ?? ???? ?? ?? ????? ?? ?? ???? ???? ??

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 11:55 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 11:55 PM (IST)
तीन हत्यारों को आजीवन कारावास व जुर्माना
तीन हत्यारों को आजीवन कारावास व जुर्माना

संवादसूत्र, सुलतानपुर : नल पर पानी भरने के विवाद में हुई हत्या के तीन आरोपितों को जिला जज ने दोषी मानते हुए आजीवन कारावास व एक लाख 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माने की रकम में से 75 फीसद पीड़िता को देने का आदेश दिया।

मामला अमेठी के शुकुलबाजार थाने का है। 19 जून को थाने में तहसुलनिशा ने मुकदमा दर्ज कराया कि शाम को मेरे घर के सामने नल से पानी लेने के विवाद में मजान, मेराज व नसीम से मेरे पति खलील का झगड़ा हो गया। मजान ने तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली लगने से उनके पति की मौत हो गई। जिला शासकीय अधिवक्ता तारकेश्वर ¨सह के तर्कों से सहमत होकर जिला जज उमेशचंद्र शर्मा ने तीनों आरोपियों को हत्या का दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

chat bot
आपका साथी