तेल की बढ़ती कीमत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

उप जिलाधिकारियों को सौंपा राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 11:06 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 06:04 AM (IST)
तेल की बढ़ती कीमत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
तेल की बढ़ती कीमत के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

सुलतानपुर : तेल के बढ़ते मूल्य के विरोध में कांग्रेस का आंदोलन जिला मुख्यालय से अब तहसीलों में पहुंच गया है। कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सभी तहसीलों में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उप जिलाधिकारियों को राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय ज्ञापन दिया।

जयसिंहपुर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुआई में प्रदर्शन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि लॉकडाउन के तीन माह के दौरान पेट्रोल व डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क व इसके मूल्य की वृद्धि से नागरिकों की परेशानियां बढ़ गई हैं। मई 2014 में पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क नौ रुपये 20 पैसे व डीजल 3.46 पैसे प्रति लीटर था। छह सालों में भाजपा सरकार ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क 23.78 रुपये व डीजल में 28.37 रुपये प्रति लीटर की अतिरिक्त बढ़ोत्तरी कर दी है। यानी डीजल उत्पाद शुल्क में 820 फीसद और पेट्रोल 258 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इससे मुनाफाखोरी बढ़ गई, नागरिकों का शोषण बढ़ा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल के भाव के सापेक्ष भाजपा सरकार देश में तेल के दाम को आसमान पर पहुंचा रही है। लोगों ने बढ़े मूल्यों को वापस लेने की मांग की। इस मौके पर विनोद राना, रणजीत सिंह सलूजा, देवेंद्र तिवारी, महेश मिश्र, सिराज अहमद, सुब्रत सिंह शनी, मकसूद आलम, पंकज कुमार, अनवर शाही, पवन मिश्र, हौसिला भीम, कंचन सिंह, मानिकचंद श्रीवास्तव, साहिबा बानो, अंजुम बानो, किरन राना, नफीसा, रमेश अग्रहरि ने भागीदारी की।

chat bot
आपका साथी