किसानों पर लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस संगठन के आह्वान पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार किसानों का दमन कर रही है। अन्नदाताओं की बात सुनना तो दूर उनपर आंसू के गोले दागे जा रहे हैं। लाठियों से पिटवाया जा रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 28 Nov 2020 11:04 PM (IST) Updated:Sat, 28 Nov 2020 11:04 PM (IST)
किसानों पर लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
किसानों पर लाठी चार्ज के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

सुलतानपुर : हरियाणा-पंजाब सहित पूरे देश में मोदी सरकार के काले कानून के खिलाफ किसान आंदोलनरत हैं। शुक्रवार को उन पर लाठी चार्ज किया गया। यह हिटलरशाही को द्योतक है। कांग्रेस पार्टी इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यकर्ता सरकार के इस कृत्य की निदा व विरोध करते हैं। यह बातें शनिवार को संगठन जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुआई में प्रदर्शनकारियों ने कही। पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन हर्षदेव पांडेय को राज्यपाल को प्रेषित ज्ञापन सौंपा।

प्रदेश कांग्रेस संगठन के आह्वान पर प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सरकार किसानों का दमन कर रही है। अन्नदाताओं की बात सुनना तो दूर उनपर आंसू के गोले दागे जा रहे हैं। लाठियों से पिटवाया जा रहा है। केंद्र सरकार संघीय ढांचे को नष्ट कर रही है। सरकार दावा करती है कि किसान अपनी उपज को कहीं भी बेच सकता है। 86 प्रतिशत से ज्यादा खेतिहर पांच एकड़ से कम भूमि के मालिक हैं। वे मंडी के अलावा बाहर कहीं भी अपने अनाज को बेचने के लिए नहीं ले जा सकते, क्योंकि उन्हें ट्रांसपोर्टेशन का व्यय वहन करना भारी पड़ेगा। जिससे किसान अपनी उपज बेचने के लिए दर-दर की ठोकरे खा रहा है। उसकी सुनने वाला कोई नहीं है। धान खरीद केंद्रों पर उसका शोषण हो रहा है। लॉकडाउन से विद्यालय बंद चल रहे हैं। प्रबंधन अभिभावकों से फीस की वसूली कर रहा है। इस दौरान उपाध्यक्ष विनोद राना, तेज बहादुर पाठक, विजय पाल, ओमप्रकाश तिवारी, इंतजार अहमद, नफीस फारूकी, सिराज अहमद, लाल पदमाकर सिंह, मानस तिवारी, सुब्रत सिंह शनी, रणजीत सिंह सलूजा, हाजी जमा खां, पवन मिश्र आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी