विकास के बहाने विधायक ने किया विरोधियों पर वार

विकास के बहाने विधायक ने किया विरोधियों परवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Mar 2020 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 15 Mar 2020 11:10 PM (IST)
विकास के बहाने विधायक ने किया विरोधियों पर वार
विकास के बहाने विधायक ने किया विरोधियों पर वार

(सुलतानपुर) : भाजपा विधायक देवमणि द्विवेदी ने रविवार को तीन साल में कराए गए काम के बहाने विरोधियों पर निशाना साधा। 15 सालों के मुकाबले उन्होंने अपने कार्यकाल के काम गिनाए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का सम्मान व लागों की समस्या का निदान उनकी प्राथमिकता में शामिल है। ब्लाक परिसर में स्थित लाभार्थी मिलन केन्द्र में आयोजित भाजपा बूथ अध्यक्ष, सेक्टर प्रमुख व पूर्व पदाधिकारियों- कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा कि अब तक हर साल सिर्फ 10 किलोमीटर सड़क कच्ची से पक्की होती थी। उनके कार्यकाल में अब तक 150 किलोमीटर कच्ची सड़क को पक्की कराया गया है। अन्य विधानसभाओं की अपेक्षा उन्हें विरासत में ढाई गुना ज्यादा कच्ची सड़क मिली है। जिनकी वजह से उनका काम और कठिन था। उन्होंने पीडब्लूडी की 20 पन्नों की जारी पुस्तक का जिक्र करते हुए कहा कि इसे पढ़कर लोगों को हकीकत का अंदाजा हो सकेगा। 70 सालों में गोमती नदी पर सिर्फ दो पुल बने हैं। उनके तीन साल के कार्यकाल में धोपाप के अधूरे पुल का काम पूरा हुआ। साथ ही गुदरा, कटसारी, मल्हीपुर, बभनगवा के पुल स्वीकृत हुए हैं। बाद में 122 बूथ अध्यक्षों को वालीबाल किट वितरित की गई। पुराने कार्यकर्ताओं को गमछा पहना कर सम्मान किया गया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि जगदीश चौरसिया, संजीव पांडेय, संजय सरोज, चंदन चतुर्वेदी, प्रवीण सिंह, डॉ के पी सिंह, दिवाकर पाण्डेय, रेखा बरनवाल, मालती गुप्ता, श्याम लाल सरोज आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी