भ्रष्टाचार के आरोपित लिपिक के निकले 34 बैंक खाते

????, ?????????: ?????????? ?? ?????? ??? ???? ??????? ?? ???? ??? ??????? ???????? ???? ????? ?????? ? ???? ????? ?? ??? ?? ?? ???? ??? 34 ???? ???? ?? ??? ??? ??? ??????? ?? ???? ??????? ?? ????? ?? ?? ???? ??????????? ???? ????? ???? ?? ??????? ??? ???? ?? ??? ????? ?? ???

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Feb 2019 10:03 PM (IST) Updated:Tue, 05 Feb 2019 10:03 PM (IST)
भ्रष्टाचार के आरोपित लिपिक के निकले 34 बैंक खाते
भ्रष्टाचार के आरोपित लिपिक के निकले 34 बैंक खाते

सुलतानपुर: भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे चौकीदार से बाबू बने न्यायिक कर्मचारी विजय कुमार गुप्ता व उसकी पत्नी के नाम एक ही बैंक में 34 खाते होने का पता चला है। मंगलवार को जांच अधिकारी के सामने जब इस बाबत शिकायतकर्ता वकील बिलाल अहमद ने हलफनामा पेश किया तो सभी हैरान रह गए। बिलाल ने दिए हलफनामे में आरोपित व उसकी पत्नी के 34 बैंक खातों की सूची सौंपी है। ये सभी खाते इलाहाबाद बैंक की मुख्य शाखा सुलतानपुर में खोले गए हैं। शिकायतकर्ता का दावा है कि आरोपित के विभिन्न बैंकों में अभी और भी ऐसे खाते हो सकते हैं, जो भ्रष्टाचार की कमाई की रकम को ठिकाने लगाने के लिए खोले गए हैं। अदालत में इस बाबत अब विस्तृत ब्यौरा के लिए 15 फरवरी व सुनवाई के लिए 26 फरवरी की तारीख तय की गई है। वकील बिलाल अहमद की शिकायत पर लिपिक के खिलाफ भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में पहले से ही जांच चल रही है। प्रथम ²ष्टया आरोपित को पद से स्थानांतरित भी किया गया है। अब शिकायकर्ता की अपील है कि आरोपित को जिले से बाहर भेजा जाए अन्यथा वह जांच को प्रभावित कर सकता है। विजय कुमार पर भ्रष्टाचार की कमाई से करोड़पति बनने व अकूत संपत्ति हासिल करने का आरोप है। उच्चतम न्यायालय के आदेश पर जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी